Sidhu Moosewala के घर होने जा रही है खुशियों की बौछार, सिंगर के माता-पिता देने वाले हैं खुशखबरी

Sidhu Moosewala parents would be parent again: पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू, जो कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर हैं, के माता-पिता जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं और जल्द ही एक बच्चे को जन्म देंगी

Sidhu Moosewala parents would be parent again

Sidhu Moosewala parents would be parent again

Sidhu Moosewala parents would be parent again: पंजाबी सिंगर और दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) को दुनिया से गए हुए दो साल होने वाले हैं लेकिन वह आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सिंगर अपने गानों से आज भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं। वहीं अब स्टार के परिवार की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिद्धू के माता-पिता ने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया है कि उनके घर में जल्द ही नन्ही जान आने वाली है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी बात
पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू, जो कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर हैं, के माता-पिता जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं और जल्द ही एक बच्चे को जन्म देंगी, पारिवारिक सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती औलाद थे। हालांकि उनके माता-पिता ने इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन पारिवारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि डिलीवरी जल्द ही होने की उम्मीद है।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा सीट से मैदान में हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उनके राजनीति में आने से कुछ नहीं बदलेगा। खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय मूसेवाला ने अपने गाने खुद लिखे और बनाए थे और उन्हें सबसे ज्यादा अमीर पंजाबी गायकों में से एक माना जाता था। 29 मई 2022 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद भी उनके कई गाने रिलीज हुए और लाखों हिट्स दर्ज किए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | पंजाबी (entertainment News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ ,पिछले दो साल से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं । टाइम्स नाउ नवभारत से बतौर इन्टर्न सीखने के बाद इसी संस्थान में कॉपी एडिटर के तौ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited