GOAT Teaser: Thalapathy के बर्थडे पर फैन्स को मिला गिफ्ट, डबल रोल में बाइक पर स्टंट करते दिखे एक्टर

GOAT Teaser: विजय थलपति आज 50 साल के हो गए हैं। बता दें उनका जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था। इस खास मौके पर GOAT का टीजर रिलीज किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस टीजर पर एक्टर डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जिस कारण फैंस काफी खुश हैं।

GOAT Teaser

GOAT Teaser

GOAT Teaser: विजय थलपति आज 50 साल के हो गए हैं। बता दें उनका जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था। वहीं एक्टर के 50वें जन्मदिन पर GOAT मेकर्स ने बड़ा गिफ्ट फैंस को दिया है। इस खास मौके पर GOAT का टीजर रिलीज किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस टीजर पर एक्टर डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जिस कारण फैंस काफी खुश हैं।
इसके बाद फिल्मों में नजर नहीं आएंगे थलापति
थलापति विजय के फैंस एक्टर की आने वाली दो फिल्मों पर नजर गड़ाए हुए हैं। इन दो फिल्मों के रिलीज होने के बाद वह पूरी तरह से अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान केंद्रित करेंगे। एक्टर 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) फिल्म में बिजी हैं। इसके बाद वह 'विजय 69' फिल्म में नजर आएंगे। कुछ समय से यह अफवाहें भी चल रही हैं कि थलापति विजय की यह फिल्म अब नहीं आएगी और GOAT उनकी आखिरी फिल्म होगी। 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) टीजर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। थलापति विजय के फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। फैंस फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह विजय की आखिरी फिल्मों में से एक हो सकती है। इस टीजर के रिलीज के साथ, फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
राजनीति में आने के बाद भी एक्टिंग जारी रखें
'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का नया टीजर 50 सेकंड लंबा है। इस टीजर में आप देख सकते हैं कि लोकेशन्स बाहर की दिख रही हैं। फिल्म के कई सीन विदेश में शूट किए गए हैं। इसके अलावा इस 50-सेकंड के टीजर में केवल एक्शन और स्टंट ही दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का डबल रोल देखकर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जब दोनों एक साथ दिखे, तो हलचल मच गई। दूसरे ने लिखा- गूसबंप्स है। तीसरे ने लिखा - डबल धमाका, जो चाहते हैं कि थलापति विजय राजनीति में आने के बाद भी एक्टिंग जारी रखें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited