Pushpa 2 से पहले बढ़ी Allu Arjun की मुश्किलें, एक्टर ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण ये फिल्म अब 06 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार 2024 में आंध्र प्रदेश के जनरल इलेक्शन्स के दौरान अल्लू अर्जुन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा था।

Pushpa 2

Pushpa 2

पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण ये फिल्म अब 06 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फैंस को उम्मीद को हैं कि ये फिल्म पहले पार्ट से ज्यादा कमाई करने वाली है। इसी बीच इस फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आइए जानते हैं मामला क्या है।

रिपोर्ट के अनुसार 2024 में आंध्र प्रदेश के जनरल इलेक्शन्स के दौरान अल्लू अर्जुन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। एक्टर चुनाव के दौरान YSRCP के नेता शिल्पा रवि चंद्र रेड्डी का समर्थन कर रहे थे। अब एक्टर ये मामला लेकर हाई कोर्ट पहुंचे हैं। एक्टर पर ऐसा आरोप लगा था कि एक्टर ने बिना परमिशन के सभा का आयोजन किया था। जिसपर एक्टर के फैंस शामिल हो गए थे।

कब रिलीज होगी फिल्म

इस मामले के बाद एकट्रर के खिलाफ धारा 144 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब इस मामले पर राहत पाने के लिए एक्टर कोर्ट पहुंचे हैं। एक्टर की आज इस मामले में सुनवाई है। अब देखना होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या एक्शन लेता है। पुष्पा 2 फिल्म 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में श्रद्धा कपूर अल्लू-अर्जुन के साथ डांस करने वाली है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने वाली है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

ये भी पढ़ें : 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ Samantha नहीं श्रद्धा कपूर लगाएंगी चार चांद, 'स्त्री 2' के बाद होगा बड़ा धमाका

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited