Devara की रिलीज के पहले ही बढ़ी मुश्किलें, धर्मवीर 2 के कारण हो रही ये बड़ी समस्या

जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी डब्यू करने वाली है। बता दें कि देवरा के हिंदी वर्जन में 4 मिनट 41 सेकंड का कट दिया गया है।

Devara

Devara

जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म देवरा 27 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी डब्यू करने वाली है। फैंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कैसै।
बता दें कि देवरा के हिंदी वर्जन में 4 मिनट 41 सेकंड का कट दिया गया है। इस डायलॉग पर लगा कट:'क्या रे, समंदर पे रहने वाले को तू मछली बेच रहा है क्या'। 'तेरे साथ एक रात पक्की बिताऊंगी। साथ ही 2 मिनट और 19 सेकंड के रोलिंग टाइटल भी काटे गए हैं। वही देवरा को , महाराष्ट्र के कई सिनेमाघरों में स्क्रीन-शेयरिंग समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें इस दिन मराठी फिल्म धर्मवीर: मुक्कम पोस्ट ठाणे 2 भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म के पहले पार्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया था।
धर्मवीर: मुक्कम पोस्ट ठाणे 2 भी रिलीज
धर्मवीर: मुक्कम पोस्ट ठाणे 2 आनंद दिघे पर आधारित हैं। बता दें आनंद दिघे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पूज्य गुरु हैं। इसी कारण देवरा को कुछ जगहों पर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के अलावा सैफ अली खान, श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शिवा कोराटाला ने 'देवरा' का डायरेक्शन किया है। ये फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली है। बता दें जूनियर एनटीआर की ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited