JR NTR Return India : जापान से सही-सलामत भारत लौटे Jr. NTR, ट्वीट कर भूकंप पीड़ितों के लिए मांगी दुआ

Jr.NTR Return India : जब बीती रात नए साल के मौके पर जापान में भूकंप आया तो सभी को जूनियर एनटीआर( Jr.NTR) की चिंता सताने लगी। अब खबर सामने आई है कि वह सही सलामत परिवार के साथ भारत वापस आ गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर फैंस के साथ यह जानकारी साझा की है।

Jr NTR Returns From Japan

Jr NTR Returns From Japan

Jr.NTR Return India : साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म देवरा( Devra) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही साउथ एक्टर अपने परिवार के साथ जापान में घूमने गए हुए थे वहीं जब बीती रात नए साल के मौके पर जापान में भूकंप आया तो सभी को जूनियर एनटीआर( Jr.NTR) की चिंता सताने लगी। अब खबर सामने आई है कि वह सही सलामत परिवार के साथ भारत वापस आ गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर फैंस के साथ यह जानकारी साझा की है।
आरआरआर( RRR) स्टार जूनियर एनटीआर हाल ही में जापान में छुट्टियां मना रहे थे लेकिन बीती रात नए साल पर आए भूकंप ने स्टार के परिवार और फैंस की चिंता बढ़ा दी। उनके वहाँ फंसे होने की खबर ने हर जगह हलचल पैदा कर दी लेकिन अब फैंस के लिए राहत की सांस है। खुद एक्टर ने बताया है कि वह सही सलामत भारत लौट आए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लेटेस्ट ट्वीट करते हुए लिखा कि-'आज जापान से घर वापस आया और भूकंप के झटकों से गहरा सदमा लगा। पिछला पूरा सप्ताह वहाँ बिताया और इससे प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। लोगों के लचीलेपन के लिए आभारी हूं और शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद करता हूं। मजबूत रहो, जापान'. एनटीआर की घर वापसी से फैंस ने राहत की सांस ली और उनकी सही सलामती के लिए भगवान का धन्यवाद किया।
बताते चले कि बीती रात नए साल के मौके पर जापान में तीव्र गति का भूकंप आया जिसने सर जन-जीवन तहस-नहस कर दिया। भूकंप ने करीब 400 लोगों की जान ले ली। इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों ने भारी तूफान और सुनामी की चेतावनी दी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ ,पिछले दो साल से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं । टाइम्स नाउ नवभारत से बतौर इन्टर्न सीखने के बाद इसी संस्थान में कॉपी एडिटर के तौ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited