Jani Master जेल से बाहर आते ही नम आखों से अपने परिवार को लगाए गले, यौन उत्पीड़न का लगा था आरोप

जानी मास्टर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। 'स्त्री 2' और 'पुष्पाः द राइज' जैसी फिल्मों के गानों के कोरियोग्राफर पर उनकी को-स्टार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें गोवा से गिरफ्तार किया गया था। अब जानी मास्टर ने एक वीडियो पोस्ट किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

Jani Master

जानी मास्टर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। जानी मास्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। बता दें जानी मास्टर अब जेल से बाहर आ गए हैं। हाल ही में जानी मास्टर ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं और पिता का अपने बच्चों के लिए प्यार बता रहे हैं। 'स्त्री 2' और 'पुष्पाः द राइज' जैसी फिल्मों के गानों के कोरियोग्राफर पर उनकी को-स्टार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें गोवा से गिरफ्तार किया गया था।

इस 2 मिनट लंबे वीडियो में जानी मास्टर अपने बच्चों और पत्नी को गले लगाते हैं। जैसे ही कोरियोग्राफर का परिवार उन्हें देखता है सभी के आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बैकगॉउन्ड में फिल्म 'एनिमल' का 'पापा मेरी जान' गाना लगाया गया है। बच्चों से गले मिलने के बाद जानी अपनी पत्नी को पास बुलाते हैं और गले लगाते हैं।

गोवा से किया गया था गिरफ्तार

End Of Feed