'कल्कि 2898 AD' ने बिना अश्लीलता फैलाएं पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, नाग अश्विन के पोस्ट ने 'एनिमल' को बनाया टारगेट

kalki 2898 AD : नाग अश्विन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म कल्कि 2898 AD की शानदार सफलता का जश्न मनाया। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने पोस्ट में उन्होंने गर्व से कहा कि फिल्म ने खूनीपन या अश्लीलता दिखाए बिना यह उपलब्धि हासिल की है।

kalki 2898 AD

kalki 2898 AD

kalki 2898 AD : नाग अश्विन की फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए है, लेकिन इस फिल्म की चर्चा अभी तक कम नहीं हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने कुछ पोस्ट किया है जो सुर्खियां बटोर रहा है। इस पोस्ट को लेकर लोग रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को टारगेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि नाग अश्विन ने क्या पोस्ट किया था।
नाग अश्विन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म कल्कि 2898 AD की शानदार सफलता का जश्न मनाया। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने पोस्ट में उन्होंने गर्व से कहा कि फिल्म ने खूनीपन या अश्लीलता दिखाए बिना यह उपलब्धि हासिल की है। इस बयान ने जल्द ही विवाद खड़ा कर दिया। कई लोगों ने इसे संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल को लेकर टारगेट कर रहे हैं।
यूजर ने फिल्म के बजट का बताया अंतर
इस बात को लेकर एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर कहा-कल्कि 2898 एडी का बजट बहुत ज्यादा था। इसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दुलकर सलमान जैसे सितारे थे। वही एनिमल को कम बजट में बनाया गया है और यह अपने गाने, कहानी और रणबीर कपूर की एक्टिंग पर बहुत अधिक निर्भर थी।
कितनी हुई कमाई
इसके साथ ही रिलीज के 19 दिनों में 'कल्कि 2898 AD' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 579.95 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म का अगला मुकाम 600 करोड़ है। वही फिल्म ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई करते हुए 1000 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited