KRK On Prabhas: केआरके ने प्रभास पर लगाया Kalki 2898 AD के सेट पर चिकन खाने का आरोप, बाहुबली के फैंस ने ठिकाने लगाया दिमाग
KRK On Prabhas: प्रभास अपनी फिल्म कल्कि 2898 AD से दर्शकों के सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही अब प्रभास को लेकर सेल्फ क्लेम्ड क्रिटिक कमाल राशिद खान ने एक दावा किया है। कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- पहले प्रभास ने आदिपुरुष में भगवान राम का मजाक बनाया। अब वह एक फिर अपनी फिल्म कल्कि 2898 AD से वापस आ रहे हैं।

KRK On Prabhas
KRK On Prabhas: फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली यानी प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 AD की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फैंस को भी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म से प्रभास का पहला लुक महाशिवरात्रि के दिन मेकर्स ने रिवील किया था। इस फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम भैरव है। रिपोर्ट्स की माने तो वह इस फिल्म में भगवान विष्णु के अवतार से प्रेरित किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही अब प्रभास को लेकर सेल्फ क्लेम्ड क्रिटिक कमाल राशिद खान ने एक दावा किया है।
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- पहले प्रभास ने आदिपुरुष में भगवान राम का मजाक बनाया। अब वह एक फिर अपनी फिल्म कल्कि 2898 AD से वापस आ रहे हैं। कल्कि 2898 AD में वह विष्णु भगवान के 10वें अवतार का किरदार निभा रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रभास कल्कि के सेट पर हर रोज मीट खाते हैं। जब वह भगवान विष्णु का किरदार निभा रहे थे, तब भी उन्होंने मीट खाना नहीं छोड़ा। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।
केआरके के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर विवाद जैसी स्थिति बन गई है। उनके इस ट्वीट के बाद से ही कुछ लोगों ने फिल्म को अभी से ही बायकॉट करने की मांग कर दी है। आपको बता दें, प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में भी काफी विवाद हुआ था। इस फइल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। केआरके के इस ट्वीट से अब कल्कि का भविष्य भी खतरे में आ सकता है। वहीं, प्रभास के फैंस का भी इस पोस्ट के बाद माथा ठनक गया है। अब देखना यह होगा कि प्रभास को लेकर केरआके की खबर कितनी सच है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

Hina Khan और Rocky Jaiswal शादी के चंद दिन बाद देंगे रिश्ते की अग्निपरीक्षा, इस TV शो में आएंगे नजर

Hina Khan और Rocky Jaiswal को इन TV स्टार्स ने दी शादी की बधाई, तोहफे में दिया प्यार और आशीर्वाद

बकरा ईद पर मासूम जानवरों की कुर्बानी देने वालों पर फूटा रूपाली गांगुली का गुस्सा, कहा 'दया को धर्म बनाओ...'

Hina Khan-Rocky Jaiswal Wedding: ब्रेस्ट कैंसर ठीक होते ही हिना खान ने की रॉकी जायसवाल से शादी, श्रद्धा आर्या से लेकर इन स्टार्स ने दी बधाई

Virat Kohli ने फिर दिखाया Pookie अवतार, अनुष्का शर्मा के लिए लिखा क्यूट इंस्टाग्राम पोस्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited