Keerthy Suresh ने पहली बार कल्कि डायरेक्टर की इस फिल्म को मारी थी लात, कहा-'मैंने इसे बर्बाद...'
कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कीर्ति सुरेश ने बताया था कि पहली बार उन्होंने नाग अश्विन की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

Keerthy Suresh
कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। कीर्ति सुरेश की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कीर्ति सुरेश ने बताया था कि पहली बार उन्होंने नाग अश्विन की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने पहले फिल्म को क्यों रिजेक्ट किया था।
नाग अश्विन की महानति में कीर्ति सुरेश ने शानदार एक्टिंग की थी। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश ने बीते जमाने की एक्ट्रेस सावित्री को रोल निभाया था। फैंस ने एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसमें बताया कि कैसे उन्होंने चार घंटे लंबे नरेशन को सुनने के बाद भी पहली बार में ही इस प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया था।
डरी हुई थी एक्ट्रेस
कीर्ति सुरेश ने बातचीत में बताया जब नाग अश्विन ने उन्हें चार घंटे से ज़्यादा समय तक महानति की स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें संदेह था कि क्या वह इस भूमिका के साथ न्याय कर नहीं पाएंगी, क्योंकि यह उनके समय की सबसे महान एक्ट्रेस में से एक सावित्री की बायोपिक है। कीर्ति सुरेश ने कहा-"मैंने इसे सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि मैं डरी हुई थी। कोई अनजान लड़की कहीं से आकर अचानक किसी लीजेंड की बायोपिक कर रही है... क्या होगा अगर वे कहें कि मैंने इसे बर्बाद कर दिया? मैं इसके अलावा कुछ और सकारात्मक नहीं सोच पा रही थी। मैं बहुत डरी हुई थी।" नाग अश्विन ने कीर्ति सुरेश में विश्वास बनाया और इस फिल्म
ने एक्ट्रेस की किस्मत बदल दी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

Aashiqui 3 के लिए लिखी थी Saiyaara की कहानी, मोहित सूरी ने किया खुलासा यूं बदला फिल्म का टाइटल

अजय देवगन की 'रेड 2' को मिली ओटीटी की रिलीज डेट, नेटफलिक्स पर इस दिन देगी दस्तक

सना खान के सिर से उठ गया मां का साया, गंभीर बीमारी के चलते ली आखरी सांस

Panchayat Season 4 Review: चुनाव ने खत्म की फुलेरा की मासूमियत, स्टार्स की एक्टिंग ने फिर जीता दिल

पहली बार जॉन अब्राहम बनेंगे सुपरहीरो, अभिषेक शर्मा की मंकीमैन के लिए कसी कमर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited