Animal को पीछे कर नेटफ्लिक्स पर नंबर वन बनी Maharaja, शाहरुख-ऋतिक को चटाई धूल

बेहतरीन कहानी और विजय सेतुपति की दिलचस्प एक्टिंग के चलते महाराजा शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी में भी बहुत पसंद किया गया है। अब इस फिल्म ने एनिमल को भी पीछे कर दिया है।

Maharaja

Maharaja

विजय सेतुपति की महाराजा नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है। महाराजा को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। महाराजा विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म थी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 12 जुलाई को रिलीज किया गया था। जब से ये फिल्म रिलीज हुई है तब से नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। अब इस फिल्म ने 10 फिल्मों के पीछे छोड़ नंबर वन पर अपनी जगह बनी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने किन-किन को पीछे छोड़ा है।
बेहतरीन कहानी और विजय सेतुपति की दिलचस्प एक्टिंग के चलते ये फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई थी। महाराजा 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी में भी बहुत पसंद किया गया था। अब इस फिल्म ने शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की फिल्म को पीछे कर दिया है। इस फिल्म को 18.6 मिलियन व्यू मिले हैं। वही दूसरे नंबर पर क्रू है जिसे 17.9 मिलियन व्यू मिले हैं। तीसरे नंबर पर लापाता लेडीज 17.1 मिलियन व्यू पर है। चौथे नंबर पर शैतान 14.8 मिलियन व्यू पर है। पांचवे नंबर पर फाइटर 14 मिलियन व्यू पर है। छठवें नंबर पर एनिमल 13.6 मिलियन व्यू पर है। सातवें नंबर पर महाराज 11.6 मिलियन व्यू पर है। आठवें नंबर पर डंकी 10.8 मिलियन व्यू पर है। नववें नंबर पर भक्षक 10.4 मिलियन व्यू पर है। दसवें नंबर पर बड़े मियां छोटे मियान 9.6 मिलियन व्यू पर है।
क्या है महाराजा की कहानी
इस फिल्म की कहानी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि विजय सेतुपति स्टारर 'महाराजा' एक सैलून चलाते हैं। वही उनकी बेटी लक्ष्मी की जिंदगी चैन से गुजर रही होती है कि तभी कुछ ऐसा होता है कि देखते ही देखते महाराजा थाने पहुंच जाता है। महाराजा की बेटी गायब हो गई है, जिसे ढूंढने के लिए वह थाने पहुंचता है। लक्ष्मी किसके पास है, उसे किसने गायब किया है, उसके साथ क्या हुआ है? महाराजा बस हर वक्त अपनी बेटी की खोज में है। और यही महाराजा का कहानी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited