Maharaja: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा है विजय सेतुपति का क्रेज, 50 करोड़ पार करने के लिए बस इतनी दूर

Maharaja: फिल्म महाराजा बॉक्स ऑफिस में कमाल की कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने का बिजनेस किया है। महाराजा विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म है। इस फिल्म में भी उन्होंने एक अलग किरदार निभाया है। फिल्म ने 9 दिनों में अच्छी कमाई की है और 47.3 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Maharaja

Maharaja

Maharaja: बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं और कई पुरस्कार भी जीते हैं, लेकिन उन्हें एक अभिनेता के रूप में भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वे लगातार फिल्मों में एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'बैड कॉप' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वे एक नकारात्मक भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में वो विजय सेतुपति की महाराजा में नजर आए, जिसमें भी फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं। फिल्म महाराजा बॉक्स ऑफिस में कमाल की कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने का बिजनेस किया है।
कितना हुआ कलेक्शन
महाराजा विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म है। इस फिल्म में भी उन्होंने एक अलग किरदार निभाया है। फिल्म ने 9 दिनों में अच्छी कमाई की है और 47.3 करोड़ रुपये की कमाई की है। रिलीज के 9वें दिन फिल्म ने 5.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 10वें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म का कलेक्शन विश्वभर में भी अच्छा चल रहा है और यह उम्मीद की जा रही है कि विश्वव्यापी कलेक्शन के मामले में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
एक्टर की 50वीं फिल्म
विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' 14 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म विजय सेतुपति के लिए बहुत खास भी है, क्योंकि यह उनकी 50वीं फिल्म है। निथिलन समिनाथन द्वारा निर्देशित 'महाराजा' में विजय सेतुपति, अनुराग कश्यप और नट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्शन ड्रामा रहस्य लक्ष्मी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। साथ ही फैंस अनुराग कश्यप की भी एक्टिंग को बहुत पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स पर कितनी कमाई करती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited