Naga Chaitanya-Sobhita: राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला! कब की डेट हुई फाइनल?

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 8 अगस्त 2024 को सगाई की थी, जिसके बाद से वो चर्चा में बने हुए हैं। अब ऐसी खबरे हैं कि उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं और उनकी शादी का अनुमानित समय भी तय हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

Naga Chaitanya

Naga Chaitanya

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 8 अगस्त 2024 को सगाई की थी, जिसके बाद से वो चर्चा में बने हुए हैं। सामंथा से तलाक के बाद से ही दोनों लगभग दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब ऐसी खबरे हैं कि उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं और उनकी शादी का अनुमानित समय भी तय हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आइए जानते हैं कि शादी कब और कहां होगी।
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य इस साल शादी करने की सोच रहे हैं। दोनों में से किसी की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए राजस्थान को चुना है। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में शादी करना भी एक विकल्प है। चैतन्य और शोभिता की शादी के लिए मध्य प्रदेश और विदेशों में भी वेन्यू देख रहे हैं।
शुभ दिन के कारण हुई थी सगाई
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की सगाई के बाद नागार्जुन से शादी को लेकर पूछा गया था तो एक्टर ने कहा था-कपल को शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने एक बातचीत में कहा, 'हमने जल्दबाजी में सगाई करने का फैसला किया था क्योंकि यह एक शुभ दिन था। नागार्जुन का कहना था कि दोनों को पूरा यकीन है कि वे शादी करना चाहते हैं। इसलिए हमने कहा चलो करते हैं।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited