Naga Chaitanya ने दूसरी शादी करने से पहले मिटाई Samantha की यादें!! डिलीट की एक्स पत्नी की तस्वीरें

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 08 अगस्त 2024 को सगाई की थी। नागार्जुन ने फोटो शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी। अब नागा चैतन्य ने सामंथा की लास्ट फोटो भी अपने सोशल मीडिया से डिलीट कर दिए हैं।

Naga Chaitanya

Naga Chaitanya

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शोभिता धुलिपाला के घर शादी की तैयारियां शुरू भी हो गई है। फैंस कपल को जल्द ही शादी करते हुए देखना चाहते हैं। इसी बीच नागा चैतन्य ने दूसरी शादी करने से पहले पहली पत्नी की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी है।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 08 अगस्त 2024 को सगाई की थी। नागार्जुन ने फोटो शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी। वही नागा चैतन्य ने सामंथा और अपनी 2018 की सिर्फ एक थ्रोबैक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर रखी थी, जिसे उन्होंने डिलीट नहीं की थी, लेकिन अब एक्टर ने उस तस्वीर को भी डिलीट कर दिया है। फॉर्मूला 1 रेसट्रैक पर ली गई इस फोटो पर कैप्शन लिखा था, "थ्रो बैक... मिसेज और गर्लफ्रेंड। अब एक्टर ने आखिरी याद को भी हटा दिया है।

शादी से पहले की रस्में शुरू

नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु ने दो सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। कपल ने 2017 में शादी की थी। 2021 में शादी के चार साल बाद उनका तलाक हो गया था। तलाक के कुछ महीने बाद ही नागा चैतन्य और शोभिता की डेटिंग की अफवाहें सामने आने लगी थी फिर 08 अगस्त 2024 को दोनों सगाई करके अपने रिश्ते पर विराम लगा दिया था। कपल जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों के घर शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। नागा चैतन्य और शोभिता सर्दियों में शादी करने की सोच रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार कपल नंवबर के लास्ट तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

ये भी पढ़ें: शादी के 45 दिन बाद ही पत्नी Aditi Rao Hydari से दूर नजर आए Siddharth, फैंस ने कहा- 'सब ठीक है ना?'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited