Paleri Manikyam re-release: इस दिन दोबारा रिलीज होगी ममूटी की फिल्म, केरल हत्या के मामले में है आधारित

Paleri Manikyam re-release: ममूटी की फिल्म पालेरी मणिक्यम दोबारा सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म 4 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज हो रही है। वही रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन 10 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Paleri Manikyam

Paleri Manikyam

Paleri Manikyam re-release: ममूटी की फिल्म पालेरी मणिक्यम दोबारा सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाले हैं। ये फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब ये दोबारा बड़े पर्दा पर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म को रंजीत ने निर्देशित किया था। बता दें ये फिल्म 4 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वही 10 अक्टूबर को रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन रिलीज होने वाली है।
क्या था मामला
इस फिल्म में एक्टर तीन रोल में नजर आए थे। पालेरी मणिक्यम एक उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी केरल हत्या के मामले में है आधारित है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। बता दें इस फिल्म के लिए ममूटी को पुरस्कार भी मिला था। इस मामले में सालों तक सुनवाई नहीं हुई थी। बहुत साल बितने के बाद ये मामला ठंडा पड़ गया था, लेकिन 52 साल बाद मामले में एक ट्विस्ट आता है। महिला की जिस दिन मौत होती है उसी दिन एक जासूस का जन्म होता है। जो हत्या के रहस्यों को खोलता है।
ये सितारे आए थे नजर
इस फिल्म में ममूटी ने उसी जासूस, सामंती स्वामी और सामंती स्वामी के बेटे का रोल निभाया है। एक्टर की एक्टिंग को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में ममूटी के अलावा मैथिली, श्वेता मेनन, गौरी मुंजाल, श्रीनिवासन, सिद्दीकी, विजयन वी. नायर, टी. दामोदरन, सुरेश कृष्णा भी नजर आएं थे। अब ये फिल्म रिलीज होने वाली है, जिस कारण फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन की या पालेरी मणिक्यम में कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई करती है। ममूटी आखिरी बार फिल्म टर्बो में नजर आए थे। अब एक्टर जल्द ही बाज़ूका में दिखाई देने वाले हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited