Nivin Pauly के सपोर्ट पर उतरी ये फेमस एक्ट्रेस, यौन उत्पीड़न के लगे आरोप के बीच वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

निविन पॉली पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई थी। आरोप लगने के बाद एक्टर ने सफाई दी थी और कहा था कि सच्चाई के लिए वह हर हद तक जाएंगे। इसी बीच साउथ एक्ट्रेस और टीवी होस्ट पार्वती कृष्णा ने निविन पॉली का साथ दिया है। बता दें एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

Nivin Pauly

निविन पॉली पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद ये खबर आग की तरह फैल गई थी। आरोप लगने के बाद एक्टर ने सफाई दी थी और कहा था कि सच्चाई के लिए वह हर हद तक जाएंगे। इसी बीच साउथ एक्ट्रेस और टीवी होस्ट पार्वती कृष्णा ने निविन पॉली का साथ दिया है। बता दें एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। आइए जानते हैं क्या है वो वीडियो।
वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने फोन पर तस्वीरें दिखाई है, जिसमें तारीख 14 दिसंबर, 2023 लिखी हुई है। साथ ही इस दिन नजर आ रहा है कि एक्टर पार्वती कृष्णा के साथ एक शो को होस्ट कर रहे थे और उनके साथ थे। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है- “सत्य हमेशा सरल होता है।”
निर्देशक विनीत श्रीनिवासन ने भी दिया था साथ
हाल ही में निर्देशक विनीत श्रीनिवासन ने भी निविन पॉली का साथ दिया था। निर्देशक ने बताया था कि14 और 15 दिसंबर को निविन सेट पर ही थे। निर्देशक ने यह भी कहा था कि वे 15 दिसंबर को सुबह 3:00 बजे तक कोच्चि के न्यूक्लियस मॉल में साथ में कुछ काम कर रहे थे।
End Of Feed