Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिर खिसकी आगे? इस वजह से मेकर्स हो रहे हैं परेशान

Pushpa 2:अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। एक बार फिल्म की रिलीज डेट आगे होने से फैंस के बीच काफी नाराजगी थी। वही अब ऐसा कहा जा रहा है कि एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट आगे जा सकती है।

Pushpa 2

Pushpa 2

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। एक बार फिल्म की रिलीज डेट आगे होने से फैंस के बीच काफी नाराजगी थी। वही अब ऐसा कहा जा रहा है कि एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट आगे जा सकती है। आइए जानते हैं क्या कारण है इस बार रिलीज डेट आगे खिसकने का। सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है कि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे जा सकती है। इस बारे में निर्माताओं की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। इन चर्चाओं की वजह है 'पुष्पा 2' के निर्माण में हो रही देरी। बता दें इसके पहले भी फिल्म की शूटिंग के देरी के कारण फिल्म की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाया गया था।
फहद फाजिल बने वजह
ये फिल्म पहले इस साल 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसके बाद ऐसा कहा जा रहा था कि ये फिल्म अब 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा है कि ये फिल्म इस साल रिलीज होगी। अब फिल्मी गलियारों में खबर है कि शूटिंग में देरी की वजह फहद फाजिल हैं।
शूट शेड्यूल बिगाड़ा
फहाद ने पुष्पा 2 के लिए अपनी दो मलयालम फिल्मों की शूटिंग टाल दी थी, लेकिन शूटिंग में भी देरी हो गई। इससे फहाद परेशान हो गए और अब वह अपनी मलयालम फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गए। इन सभी चीजों ने फिल्म के शूट शेड्यूल को बिगाड़ दिया है और खबर है कि पुष्पा 2 को फिर से टाला जा सकता है। अब देखना होगा कि फिल्म 06 दिसंबर को रिलीज होगी है या अगले साल ही हमे फिल्म के दर्शन होते हैं। 'पुष्पा 2: द रूल' में सामंथा रुथ प्रभु का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। 'पुष्पा: द राइज' का अगला पार्ट है ये। दूसरी पार्ट में पुष्पराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited