Pushpa 2 Trailer: जल्द खत्म होगा फैंस का इंतजार, इन दिन रिलीज होगा अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर

Pushpa 2 Trailer: पुष्पा 2: द रूल भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नई अपडेट के अनुसार इस फिल्म का ट्रेलर नवंबर के दूसरे सप्ताह यानी 15 नवंबर तक रिलीज हो जाएगा। बता दें अल्लू अर्जुन की फिल्म 06 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है।

Pushpa 2 Trailer

Pushpa 2 Trailer

Pushpa 2 Trailer: फैंस अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बता दें इस फिल्म के ट्रेलर से जल्द ही पर्दा हटने वाला है। मेकर्स फैंस की एक्साइटमेंट बनाएं रखने के लिए हर दिनों कुछ ना कुछ अपडेट फैंस तक शेयर करते हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस फिल्म से एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि-75 डेज़ टू पुष्पा' बता दें फिल्म पुष्पा 2 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है।
पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग के कारण ये फिल्म 06 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। पुष्पा 2: द रूल भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नई अपडेट के अनुसार इस फिल्म का ट्रेलर नवंबर के दूसरे सप्ताह यानी 15 नवंबर तक रिलीज हो जाएगा इसका मतलब की फैंस को इस ट्रेलर के लिए करीब 1 महीने का इंतजार करना होगा ट्रेलर के एक महीने बाद यानी 06 दिसंबर को फिल्म ही रिलीज हो जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि पुष्पा पार्ट 2 पुष्पा पार्ट 1 से ज्यादा दमदार होगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2: द रूल एक दिन पहले यानी गुरुवार, 5 दिसंबर, 2024 की रात को रिलीज हो सकती है। इस महीने के अंत तक शूटिंग पूरी होने के बाद ही सही तारीख पर फैसला लिया जाएगा। पुष्पा 2: द रूल को भी सुकुमार निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में है। वही इस पार्ट में अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल का शानदार एक्शन सीन दिखाया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited