Pushpa 3: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 3' की रिलीज डेट से उठा पर्दा!! निर्माता ने दिया बड़ा अपडेट
Pushpa 3: पुष्पा 2 के बाद से सभी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 3 का इंतजार कर रहे हैं। अब तीसरी पार्ट के लिए अटकलें तेज हो गई है। हाल ही में फिल्म निर्माता ने पार्ट 3 को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म कब रिलीज होने वाली है। ल

Pushpa 3
Pushpa 3: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक थी। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। पुष्पा 2 के बाद से ही फैंस को पुष्पा 3 का बेस्रबी से इंतजार था। अब पुष्पा 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस खबर को सुनकर फैंस के बीच काफी ज्यादा खुशी का माहौल है। आइए जानते है कि निर्माता ने क्या बड़ा अपडेट दिया है।
हाल ही में फिल्म 'रॉबिनहुड' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान निर्माता रविशंकर ने पुष्पा 3 को लेकर चुप्पी तोड़ी है। निर्माता रविशंकर ने कहा-'पुष्पा 3' 2028 में रिलीज होगी। यह अपडेट 'पुष्पा 2: द रूल' की सफलता के बाद आया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 1,650 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। साथ ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक भी बन गई थी।
विजय देवरकोंडा बनेंगे फिल्म का हिस्सा
"पुष्पा 3: द रैम्पेज" में विजय देवरकोंडा के शामिल होने की अटकलें हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर इस फिल्म में एक्टर की एंट्री होती है, तो वो भी इस फिल्म में कमाल कर देंगे। विजय ने 2022 में सुकुमार को टैग करते हुए लिखा था, "2021 – द राइज। 2022 – द रूल। 2023 – द रैम्पेज।" इस ट्वीट के बाद फैंस न कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि पार्ट 3 का हिस्सा विजय बन सकते हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
ये सितारे आएंगे नजर
"पुष्पा 3 में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज के रूप में, रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के रूप में। फहाद फासिल भंवर सिंह शेखावत के रूप में। जगपति बाबू कोतम वीरप्रताप रेड्डी के रोल में। सुनील मंगलम श्रीनु के रूप में नजर आएंगे। अब देखना होगा कि इस पार्ट में आइटम नंबर कौन सी एक्ट्रेस करती हुई नजर आती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

लिवर कैंसर पीड़ित Dipika Kakar ने मनाया शोएब इब्राहिम का 38वां बर्थडे, दिल का गुबार निकाल बोलीं- तुमसे ही मैं हूं

‘Sitaare Zameen Par’ Box Office Collection Day 1: डबल डिजिट में हुई आमिर खान की फिल्म की ओपनिंग, वीकेंड का मिलेगा जोरदार फायदा

Akshardham - Operation Vajra Shakti: एनएसजी कमांडो बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे अक्षय खन्ना, इस दिन होगी रिलीज

The Traitors : सुधांशु पांडे को बुरा लगा अपूर्वा का बात करने का लहजा, लाइव आकर बोलें मेरा दिल टूट गया.....

Exclusive: रणवीर सिंह की डॉन 3 पर शंकर महादेवन ने दिया अपडेट, बोलें- फरहान अख्तर के कहते ही.....
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited