Pushpa कोरियोग्राफर जानी मास्टर की पत्नी ने पीड़िता पर लगाए थे कई आरोप, अब टीएफसीसी करेगी कार्रवाई

जानी मास्टर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कोरियोग्राफर के खिलाफ 21 वर्षीय फीमेल को-स्टार ने कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद जानी मास्टर को गोवा से गिरफ्तार किया गया था। अब जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने पीड़िता पर कई आरोप लगाई हैं और तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स से अनुरोध किया है कि मामले की जांच की जाए।

jani master

शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कोरियोग्राफर के खिलाफ 21 वर्षीय फीमेल को-स्टार ने कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद गोवा से कोरियोग्राफर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स में शिकायत की थी और पीड़िता पर कई आरोप लगाए थे। अब नए अपडेट के अनुसार एसोसिएशन ने अधिक पूछताछ के लिए जानी मास्टर की पत्नी आयशा को बुलाया था।
आयशा ने उस लड़की के खिलाफ जांच की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार आयशा ने फिल्म चैंबर को कुछ सबूत भी दिए हैं। आयशा ने फीमेल को-स्टार पर आरोप लगाए थे कि वो प्यार के बहाने उनके पति को फंसाई है साथ ही मानसिक रूप से परेशान भी की है। आयशा ने कहा कि वह प्यार के नाम पर अमीर लोगों को फंसाती है और उन्हें प्रताड़ित करती है। उसने जानी मास्टर के साथ भी ऐसा ही किया है। आयशा ने चैंबर से अनुरोध किया है कि इस मामले की जांच की जाए और उनके पति को न्याय दिलाया जाए। इसके अलावा आयशा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि- 'यह आरोप कि महिला को 16 साल की उम्र में परेशान किया गया था, घिनौना है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अगर लड़की सबूत दिखा दे तो मैं मास्टर को छोड़ दूंगी।
7 अक्टूबर तक टाली सुनवाई
रिपोर्ट के अनुसार अब तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स इस मामले में तेजी से जांच कर रहा है। वही कोरियोग्राफर जानी मास्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई 7 अक्टूबर तक टाल दी गई है। बता दें पीड़िता ने आयशा पर कई आरोप लगाए थे। पीड़िता ने कहा था कि आयशा ने उसे धर्म परिवर्तन कर कोरियोग्राफर से शादी करने के लिए मजबूर तक किया था। जानी मास्टर पर अपनी 21 वर्षीय महिला सहकर्मी का यौन शोषण करने का आरोप है, जो दुर्व्यवहार के समय नाबालिग थी। जानी मास्टर पर 21 वर्षीय महिला सहकर्मी का यौन शोषण करने का आरोप है। जो दुर्व्यवहार के समय नाबालिग थी।
End Of Feed