धनुष के नाम से हटा 'रेड कार्ड' का टैग, नए प्रोजेक्ट पर काम करने की मिली इजाजत

तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) ने कुछ दिनों पहले धनुष के खिलाफ रेड कार्ड जारी किया था। जिसके बाद इसकी काफी ज्यादा चर्चा हुई थी। अब एक्टर के सिर से रेड कार्ड का टैग हट गया है। एक्टर जल्द ही फिल्म कुबेर में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Dhanush

Dhanush

तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) ने कुछ दिनों पहले धनुष के खिलाफ रेड कार्ड जारी किया था। जिसके बाद इसकी काफी ज्यादा चर्चा हुई थी। हाल में एक्टर की मुसीबत कम हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि काउंसिल ने धनुष के खिलाफ़ रेड कार्ड हटा लिया है। बता दें धनुष के खिलाफ रेड कार्ड इसलिए जारी किया गया था क्योंकि एक्टर पर अन्प्रफेशनल व्यवहार करने का आरोप लगा था। साथ ही ऐसी खबर थी कि एक्टर निर्माताओं से पैसे लेने के बावजूद प्रोजेक्ट छोड़ देते थे। हालांकि अब ये मामला सुलझ गया है।
रेड कार्ड जारी होता है तो क्या होता है
अब काउंसिल ने धनुष के खिलाफ़ रेड कार्ड हटा दिया है। वही अब धनुष ने थेनांडल फिल्म्स के साथ काम करने पर सहमति जताई है। बता दें अगर किसी की एक्टर के खिलाफ फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल रेड कार्ड जारी करती है तो एक्टर इस मामले के खत्म होते तक तमिल सिनेमा में किसी भी निर्माता के साथ काम नहीं कर सकता।
इस फिल्म में आएंगे नजर
धनुष आखिरी बार फिल्म 'रयान' में नजर आए थे। बता दें ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। एक्टर जल्द ही फिल्म कुबेर में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक्शन ड्रामा फिल्म है। नागार्जुन अक्किनेनी के जन्मदिन पर उनका पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें एक्टर का नया लुक सामने आया था। फैंस ने इस पोस्टर को काफी पसंद किया था।
फिल्म से रश्मिका मंदाना का लुक
बता दें इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म से रश्मिका मंदाना का लुक सामने आया था, जिस वीडियो में एक्ट्रेस जंगल में दिखाई दे रही थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited