ब्रेकअप की अफवाहों के बीच तमन्ना भाटिया का दिखा रौद्र रूप, 'ओडेला 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा
Odela 2 Release Date: तमन्ना भाटिया की फिल्म 'ओडेला 2' इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। तमन्ना भाटिया की फिल्म का टीजर हाल ही में जारी हुआ था। अब इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा है। आइए जानते हैं कि कब ये फिल्म रिलीज होने वाली है।

Odela 2
बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में अपना जलवा दिखाने वाली तमन्ना भाटिया के सभी दीवाने हैं। फैंस उनकी एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। तमन्ना भाटिया ने कम समय में भी दोनों ही सिनेमा जगत में अपना जादू दिखा दिया है। पिछले कुछ समय से तमन्ना भाटिया विजय वर्मा के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच एक्ट्रेस की नई फिल्म से एक्ट्रेस का नया लुक सामने आया है, जिसमें उनका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।
तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ओडेला-2 17 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर पर मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म का विषय 'शिव शक्ति' होगा। बता दें ये फिल्म 2022 की फिल्म ओडेला रेलवे स्टेशन का सीक्वल है। ओडेला 2 की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाते ने मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है-"जब अंधकार छा जाता है और उम्मीदें फीकी पड़ जाती हैं, तब 'शिव शक्ति' जागती है ओडेला 2 17 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। बता दें ओडेला 2 का टीजर 22 फरवरी, 2025 को जारी किया गया था।
ये सितारे आएंगे नजर
ओडेला 2 का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है। संगीत अजनीश लोकनाथ ने दिया है और सिनेमेटोग्राफी सुंदर राजन ने किया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, हेबाह पटेल, वशिष्ठ एन सिम्हा, मुरली शर्मा, श्रीकांत अयंगर, नागा महेश, दयानंद रेड्डी और सुरेंद्र रेड्डी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि ये फिल्म फैंस को कितनी ज्यादा पसंद आती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। साउथ मूवीज (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

Hina Khan और Rocky Jaiswal शादी के चंद दिन बाद देंगे रिश्ते की अग्निपरीक्षा, इस TV शो में आएंगे नजर

Hina Khan और Rocky Jaiswal को इन TV स्टार्स ने दी शादी की बधाई, तोहफे में दिया प्यार और आशीर्वाद

बकरा ईद पर मासूम जानवरों की कुर्बानी देने वालों पर फूटा रूपाली गांगुली का गुस्सा, कहा 'दया को धर्म बनाओ...'

Hina Khan-Rocky Jaiswal Wedding: ब्रेस्ट कैंसर ठीक होते ही हिना खान ने की रॉकी जायसवाल से शादी, श्रद्धा आर्या से लेकर इन स्टार्स ने दी बधाई

Virat Kohli ने फिर दिखाया Pookie अवतार, अनुष्का शर्मा के लिए लिखा क्यूट इंस्टाग्राम पोस्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited