अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 का अक्षय कुमार और प्रभास मिलकर करेंगे खेल खत्म? इस बड़ी फिल्म से करना होगा सामना

पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की हर एक अपडेट को जानने के लिए फैंस राह देखते रहते हैं। वही अब नई खबर आ रही है कि बॉक्स ऑफिस में पुष्पा 2 का कन्नप्पा से सामना होने वाला है। अब देखना होगा कि फिल्म का सामना होता है कि नहीं।

pushpa 2 and kannappa

pushpa 2 and kannappa

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की हर एक अपडेट को जानने के लिए फैंस राह देखते रहते हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है, लेकिन एक्टर के मैनेजर ने जानकारी दी थी कि फिल्म दिसंबर में ही रिलीज होगी। वही अब पुष्पा2 पर बड़ी मुसीबत आते नजर आ रही है।आइए जानते हैं क्या है वो बड़ी मुसीबत।
विष्णु मांचू की कन्नप्पा को बड़ी फिल्म माना जा रहा है। ये फिल्म विष्णु के लिए बहुत खास है। इस फिल्म को दमदार बनाने के लिए वो पूरी जान लगा रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बता दें इस फिल्म की रिलीज डेट पहले तय नहीं थी ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म 15 जनवरी 2025 को रिलीज होगा, लेकिन अब विष्णु मांचू ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है कि वो ‘कन्नप्पा’ को दिसंबर में रिलीज करेंगे। उन्होंने कोई डेट नहीं बताई है। X पर सिर्फ दिसंबर 2024 और #Kannapa लिखकर उन्होंने बाकी सब फैन्स पर गेस करने के मौका दिया है।
बॉक्स ऑफिस में होगी जमकर टक्कर
रिपोर्ट के अनुसार कन्नप्पा में अक्षय कुमार के साथ-साथ प्रभास भी कैमियो करते नजर आएंगे।अक्षय कुमार इसमें शिव बने हैं. ये फिल्म शिवभक्त कन्नप्पा की कहानी कहेगी। इस फिल्म की रिलीज डेट के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इसी कारण ‘पुष्पा 2’ पोस्टपोन होने वाली है, इस वजह से ही Kannapa को दिसंबर में रिलीज किया जा रहा है। इसकी रिलीज डेट ‘पुष्पा 2’ वाली ही डेट होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | साउथ मूवीज (entertainment News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited