Kalki 2898 AD सीक्वल में नजर आएंगे दुलकर सलमान और विजय देवरकोंडा? नाग अश्विन ने खोली पोल

‘कल्कि 2898 एडी’ जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तब से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है और फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने छप्परफाड़ कलेक्शन किया है। हाल ही में नाग अश्विन ने सीक्वल को लेकर कुछ बाते कही है।

Kalki 2898 AD

‘कल्कि 2898 एडी’ जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तब से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है और फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने छप्परफाड़ कलेक्शन किया है। वही आज 22 अगस्त को ये फिल्म ओटीटी में रिलीज हुई है। जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। अब नाग अश्विन ने दुलकर सलमान और विजय देवरकोंडा को लेकर कुछ बात कही है। आइए जानते हैं नाग अश्विन ने क्या कहा।
नाग अश्विन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म कल्कि 2898 AD और इसके सीक्वल को लेकर फैन थ्योरीज पर प्रतिक्रिया दी है। एक बातचीत में फिल्ममेकर ने ओटीटी (प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स) पर कल्कि 2898 AD के प्रीमियर से पहले कुछ फैन थ्योरीज पर बात कही है। एक यूजर ने कहा, बुज्जी दीपिका पादुकोण के बच्चे के लिए "सफेद घोड़ा" बन जाएगा। इस पर नाग अश्विन ने कहा कि हालांकि उन्होंने इसके बारे में नहीं सोचा था, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें ये थ्योरी पसंद आई। अश्विन ने इस बात की भी खुलासा किया है कि दुलकर सलमान की पार्ट-2 में वापसी नहीं होगी।
भैरव के साथ सेना में शामिल होंगे विजय देवरकोंडा
End Of Feed