Stree 2 Release Date: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के तुफान को रोक देगी 'स्त्री 2', बॉक्स ऑफिस पर छाएगा काला साया

Stree 2 Release Date: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का हर कोई इंतजार कर रहा है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच स्त्री 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कब स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

stree 2 release

stree 2 release

साल 2018 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था। इस कारण ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुई थी। इस मूवी में डर के साथ-साथ कॉमेडी का भी मजा लोगों ने लिया था। अब काफी दिनों से ये चर्चा हो रही थी कि स्त्री 2 पर मेकर्स काम कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी।

कब रिलीज होगी स्त्री 2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है। ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। मुंज्या की सफलता के बाद अब स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली है। जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त को ही अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 रिलीज होगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 और पुष्पा 2 के बीच जंग देखने को मिलेगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इन दोनों में से कौन सी मूवी को लोग ज्यादा पसंद करते हैं।

स्त्री 2 में नजर आएंगे ये स्टार्स

बताते चलें कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। इन सभी ने पहले पार्ट में काफी अच्छा काम किया था। अब स्त्री 2 में धमाल मचाने के लिए ये सितारे बिल्कुल तैयार है। मालूम हो कि स्त्री 2 का टीजर आज मुंज्या के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस मूवी के टीजर को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एंटरटेनमेंट (entertainment News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    कुमार सरस author

    मैं कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत ( Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर जून 2024 में जुड़ा हूं । इससे पहले मैं बॉलीवुड लाइफ हिंदी में बतौर सब एडिटर क...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited