नीदरलैंड की है Indian Idol विनर सनी हिंदुस्तानी की गर्लफ्रेंड, खूबसूरती ऐसी कि एक्ट्रेस को देती है टक्कर- PICS

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2021, 03:34 PM IST

Indian Idol Sunny Hindustani Girlfriend Photos: इन दिनों इंडियन आइडल के सीजन 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी की गर्लफ्रेंड चर्चा का विषय बनी हुई है, जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट @Ramdeyofficial नाम से है।

नीदरलैंड की है Indian Idol विनर सनी हिंदुस्तानी की गर्लफ्रेंड, खूबसूरती ऐसी कि एक्ट्रेस को देती है टक्कर- PICS

मुंबई: सनी हिंदुस्तानी का नाम संगीत की दुनिया और खास तौर पर टीवी सिगिंग रियलिटी शो की दुनिया में बीते काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने इंडियन आइडल के सीजन 11 में अपनी शानदार आवाज से दर्शकों का दिल जीता था। ऑडीशन के समय से ही गरीब परिवार से आने वाले और कभी जूते पॉलिश करके अपना घर चलाने वाले सनी ने इंडियन आइडल जज और दर्शक दोनों को इंप्रेस किया।

हाल ही में सनी हिंदुस्तानी एक बार फिर चर्चा में है और वजह है उनके लंदन में आयोजित शो और इस दौरान चर्चा में आई उनकी गर्लफ्रेंड जिनका नाम Ramdey है और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट @ramdeyofficial के नाम से है।

पहली बार सनी हिंदुस्तानी ने अपने प्यार का इजहार करते हुए सनी ने गर्लफ्रेंड के साथ एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था, 'हमेशा तुम्हारे साथ, मेरा सच्चा प्यार @ramdeyofficial... लंदन में एक साथ शो इन्जॉय करेंगे।' हालांकि Ramdey के इंस्टाग्राम अकाउंट से बहुत पहले से ही प्यार भरे पोस्ट सनी के लिए होते रहे हैं।

Sunny Hindustani post about his girl love ramdey

सनी की गर्लफ्रेंड मूल रूप से नीदरलैंड से हैं और इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद तस्वीरें उनकी खूबसूरती की गवाही भी देती हैं। यहां आप सनी हिंदुस्तानी की गर्लफ्रेंड की कुछ फोटोज देख सकते हैं जिनसे साफ पता चलता है कि इंडियन आइडल सीजन 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी की गर्लफ्रेंड कई बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को खूबसूरती के मामले में टक्कर देती हैं। 

Sunny Hindustani Girlfriend Photos

Sunny Hindustani Girlfriend

Sunny Hindustani Girlfriend pics

जैसा कि ज्यादातर लोग जानते हैं कि इंडियन आइडल सीजन 11 को लंबे समय तक आदित्य नारायण की ओर से होस्ट किया जाता रहा है। वह शानदार गाना गाने वाले प्रतियोगियों की तारीफ तो करते ही हैं लेकिन साथ ही मस्ती मजाक और कई बार तो कंटेस्टेंट के सीक्रेट्स का खुलासा करते हुए भी नजर आते हैं।

Indian Idol winner Sunny Hindustani Girlfriend

Sunny Hindustani Girlfriend ramdey photos

Sunny Hindustani Girlfriend ramdey pics

एक एपिसोड के दौरान ऐसा ही एक खुलासा इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण ने सनी हिंदुस्तानी की गर्लफ्रेंड को लेकर किया था। आदित्य ने सनी की टांग खीचते हुए अचानक एक एपिसोड के दौरान Ramdey को वीडियो कॉल कर दिया था।

इस दौरान सभी इंडियन आइडल कंटेस्टेंट उन्हें भाभी जी कहने लगे। सनी हिंदुस्तानी के रूममेट को इस लड़की के बारे में सबसे पहले जानकारी उस समय मिली थी, जब सनी उससे बात करते थे और यहां से यह बात एक एपिसोड के दौरान सामने आ गई और पता चला कि सनी हिंदुस्तानी की बेहद खूबसूरत गर्लफ्रेंड हैं जो नीदरलैंड से हैं।

Sunny Hindustani Girlfriend ramdey

बता दें कि ऑडिशन एपिसोड के दौरान ही इंडियन आइडल के सीजन 11 में सनी हिंदुस्तानी ने जजों को हैरान कर दिया था। उनकी आवाज काफी हद तक राहत फतह अली खान से मिलती है और अपनी इस खासियत के साथ शानदार गायकी की वजह से उन्हें बार बार लगातार तारीफें मिलीं और फिर इंडियन आइडल विजेता का खिताब भी।

सनी हिंदुस्तानी फिलहाल दुनिया भर के अलग अलग हिस्सों में लाइव शो करके नाम कमा रहे हैं और लोग उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में इंडियन आइडल विनर ने एक शो में अपनी गर्लफ्रेंड Ramdey के साथ हिस्सा लिया और इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें उनकी सोशल मीडिया स्टोरी पर देखने को मिली थीं। लाइव शो के दौरान सनी ने अपनी गर्लफ्रेंड को गले भी लगा लिया था।

End of Article