टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान के शो से कटेगा इन दो हसीनाओं का पत्ता, वीकेंड पर होगा डबल एविक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2023, 11:14 AM IST

Bigg Boss 17: आज का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। घर में इस वीकेंड पर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंटस एंट्री लेंगे। इसके अलावा इस हफ्ते घर से दो सदस्य बाहर होंगे। इसका साफ मतलब है कि दर्शकों के लिए ये वीकेंड धमाकेदार होने वाला है।

Image

Bigg boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। घर में वीकेंड पर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी। इसके अलावा सलमान घर में मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन की क्लास लगाएंगे। मेकर्स ने शो का प्रोमो पहले ही शेयर कर दिया है। इतना ही नहीं वीकेंड पर डबल एविक्शन होने वाला है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन से दो सदस्य घर से बेघर होने वाले हैं।

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, सनी आर्या, जिग्ना वोरा, सना रहीस खान और अनुराग डोभाल नॉमिनेटेड हैं। इन चारों में से अंकिता सबसे स्ट्रांग है। अनुराग और सनी आर्या भी गेम खेल रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो घर से बेघर जिग्ना वोरा और सना रहीस खान हो सकती हैं। ये दोनों कंटेस्टेंट्स घर में ज्यादा एक्टिव भी नहीं है।

इस हफ्ते होगा डबल एलिमिनेशन

घर में इससे पहले नावेद घरवालों की वोटिंग के आधार पर बेघर हुए थे। घर में इस हफ्के ओरी एंट्री करने वाले हैं। ओरी बॉलीवुड सेलेब्स के चहेते दोस्त है। वो हर पार्टी में नजर आते हैं। ओरी के अलावा घर में अनुपमा फेम निधि शाह, अंजलि अरोड़ा समेत कई सितारों का नाम सामने आया है। मेकर्स ने अभी बाकी नामों को कंफर्म नहीं किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article