Divyanka Tripathi ने लूटपाट के बाद PM जॉर्जिया मेलोनी से मांगी मदद, बोलीं- दोबारा इटली आने की हिम्मत नहीं होगी
Divyanka Tripathi Tagged Italy PM Giorgia Melony After Robbery: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ इटली में लूटपाट हो गई। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का करीब 10 लाख का सामान चोरी हो गया, साथ ही उनके पासपोर्ट भी चले गए। इस मामले को लेकर अब दिव्यांका त्रिपाठी ने पीएम जॉर्जिया मेलोनी को टैग किया है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मांगी मदद
Divyanka Tripathi Tagged Italy PM Giorgia Melony After Robbery: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अंदाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) कुछ दिनों पहले इटली गए थे। लेकिन वहां उनके साथ हैरान करने वाली वारदात हुई। दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ इटली में लूटपाट हुई। उनकी कार का शीशा तोड़कर लुटेरों ने सारा सामान निकाल लिया, जिसमें उनके जरूरी डॉक्युमेंट्स और पासपोर्ट तक शामिल थे। इस हादसे के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से तो मदद मांगी ही। साथ ही इटली के प्रशासन पर भी तंज कसा।
यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya के साथ इटली में हुई लूटपाट, पुलिस ने भी मदद करने से किया इंकार
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने लगातार दो ट्वीट किये, जिसमें उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भी टैग किया। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "प्रिय प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, हम तब तक इटली खुशी-खुशी घूम रहे थे, जब तक हमारे साथ लूटपाट नहीं हुई थी। हमने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। लेकिन लूटपाट की घटना को बहुत ही हल्के में लिया गया। इससे हमारी उम्मीद और उत्साह खत्म हो चुका है। अब हम दोबारा इटली आने की हिम्मत कैसे जुटा पाएंगे।"
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इटली देश के प्रशासन पर तंज कसते हुए लिखा, "हमारी एंबेसी हमारी मदद कर रही है, लेकिन इटली पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कैसे लेगा। ये केवल हमारे लिये ही नहीं है। लेकिन उन लोगों के लिए भी है जो यहां आने के लिए अपना वक्त खर्च करते हैं।" बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने बताया कि वे केवल एक प्रॉपर्टी चेक करने गए थे, जहां वे रुकने वाले थे। लेकिन जब वे वापिस आए तो उन्होंने देखा कि कार का शीशा तोड़कर किसी ने लूटपाट की है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टीवी मसाला (entertainment News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

आशना मलिक, टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 3 अगस्त, 2023 से जुड़ी हैं। इससे पहले उन्होंने इंडिया डॉट कॉम प्राइवेट लिम...और देखें

Bade Ache Lagte Hain Naya Season का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, शिवांगी-हर्षद के नए लुक ने जीता दिल

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार ने जारी किया फिल्म से नया लुक, शंकरन नायर के किरदार में खूब जचे एक्टर

YRKKH Spoiler 30 March: समाज के तानों का मुंहतोड़ जवाब देगी अभिरा, रुही और होने वाले बच्चे की बनेगी ढाल

Chum Darang को रैंप वॉक पर देख जज्बात नहीं रोक पाए Karan Veer Mehra, भरी महफिल में किया ये काम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन का किरदार निभाएगी ये TV एक्टर, सेट से लीक हुआ पहला लुक!
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited