Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकलते ही दुश्मन बने नील और आयशा! इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Ghum Hai kisikey Pyaar Meiin Neil Bhatt Ayesha Singh Unfollows Each Other: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' से निकलने के बाद मानो नील भट्ट और आयशा सिंह के बीच भी दरार पड़ गई है। दोनों ने एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

आयशा सिंह और नील भट्ट ने किया एक-दूजे को अनफॉलो
Neil Bhatt Ayesha Singh Unfollows Each Other: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar meiin) के सई और विराट यानी आयशा सिंह और नील भट्ट की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। शो में दोनों की केमिस्ट्री इस कदर लोगों को पसंद आ गई थी कि वे असल जिंदगी में भी नील भट्ट और आयशा सिंह (Ayesha singh) को साथ देखना चाहते थे। लेकिन असल जिंदगी में नील और आयशा के बीच दरारें बढ़ रही थीं। वहीं शो से निकलने के बाद अब नील भट्ट और आयशा सिंह ने एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो तक कर दिया है।
संबंधित खबरें
यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: ईशान पर हाथ उठाएगी सवि, परिवार के सामने जमकर करेगी धुनाई
संबंधित खबरें
बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' के शुरुआती दिनों में आयशा सिंह (Ayesha singh) को अक्सर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ फोटोज क्लिक कराते और मस्ती करते देखा जाता था। लेकिन कुछ वक्त के बाद ही आयशा सिंह, नील और ऐश्वर्या से जुदा-जुदा रहने लगीं। लोगों ने तीनों के बीच मौजूद कोल्डवॉर को भी भांपने की कोशिश की। 'गुम है किसी के प्यार में' से निकलने के बाद पहले आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया था। वहीं हाल ही में नील और आयशा सिंह ने भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
संबंधित खबरें
End Of Feed