Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin latest Spoiler: शॉकिंग सई होगी गिरफ्तार, अपने ही प्यार का दुश्मन बना विराट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler alert 3rd november 2022: गुम है किसी के प्यार में मेकर्स बहुत बड़ा ट्विस्ट लाने वाले हैं। इसका अंदाजा किसी को भी नहीं था। अपकमिंग एपिसोड में विराट बनेगा अपने प्यार का दुश्मन।

ghkkpm

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्यार में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है
  • जगताप ने विराट को बताया कि सवि उसकी बेटी है
  • सवि की सच्चाई छुपाने के लिए विराट सई को दोषी ठहराता है
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler alert 3rd november 2022: गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) एक नया मोड आने वाला है। जगताप ने विराट को बता दिया है कि सवि उसकी बेटी है। इस बात को जानने के बाद विराट को एक पल के लिए यकीन नहीं होता है। इस सच्चाई को जानने के बाद वो सई और सवि को नागपुर छोड़ने से रोक देता है और अपने घर ले आता है। विराट सवि की सच्चाई पाखी और भवानी को भी बता देता है। वो कहता है सवि मेरी बेटी है और अब इसी घर में रहेगी। हालांकि भवानी कहती हैं कि वो कभी भी सवि को अपने परिवार का हिस्सा नहीं मानेगी। लेकिन विराट अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है। अगर आपको लग रहा है कि अब सई और विराट के बीच में सब ठीक हो जाएगा, तो आप गलत सोच रहे हैं। शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
विराट ने सई को भेजा जेल
विराट सई को सच्चाई छुपाने के लिए दोषी ठहराता है। इतना ही नहीं, वो सवि की किडनैपिंग में भी सई पर शक जताता है। विराट सई को गिरफ्तार करवाता है। ये सब देखकर जहां एक तरफ भवानी खुश होती है तो दूसरी तरफ पाखी अपने आप को बेबस महसूस करती हैं। शो के अपकमिंग ट्रैक में विराट बन जाएगा सई का दुश्मन। सई को कौन निकालेगा जेल से बाहर। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
सवि की बीमारी के बारे में जान उड़ जाएंगे सई के होश
शो के अपकमिंग एपिसोड में सवि की तबीयत खराब हो जाएगी। सई अपनी बेटी के कुछ टेस्ट करवाएगी, जिसके बाद डॉक्टर बताते हैं कि उसे कोई जानलेवा बीमारी है। इसके लिए सर्जरी करवानी पड़ेगी। सई अपनी बेटी को बचाने के लिए विराट से मदद लेने का फैसला लेती हैं, क्योंकि सवि का इलाज कराने के लिए उसके पास उतने पैसे नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टीवी मसाला (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited