Kavya Stars: एक दूजे में डूबे Sumbul-Mishkat, फैंस ने कहा इस जोड़ी को किसी की नजर ना लगे

Kavya-Ek Jazbaa Ek Junoon Stars: आज स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया। उनकी यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। आइए इस पर नजर डालते हैं।

sumbul-mishkat dance.

sumbul-mishkat dance.

Kavya-Ek Jazbaa Ek Junoon Stars: इमली फेम स्टार सुम्बुल तौकीर खान( Sumbul T0uqeer Khan) इन दिनों अपने नए शो काव्य एक जज़्बा एक जुनून को लेकर छाई हुई है। एक्ट्रेस का यह लेटेस्ट शो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। हाल ही में शुरू हुआ यह शो सोनी लीव चैनल पर हर रोज 7:30 बजे ऑन एयर हुआ है। काव्या शो में सुम्बुल के साथ मिश्कत वर्मा( Mishkat Varma) नजर आ रहे हैं । फैंस दोनो की इस जोड़ी को खूब प्यार दे रहे है और स्टार्स भी अपने फैंस को खुश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। आज स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया। उनकी यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। आइए इस पर नजर डालते हैं।
सुंबुल तौकीर खान और मिश्कत वर्मा( Mishkat Varma) ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स डांस कर रहे हैं। इनका यह डांस बेहद रोमांटिक है और दोनों पर यह खूब जच रहा है। इस डांस वीडियो में सुंबुल ने सफेद टैंक टॉप पहना है तो मिश्कत ने ट्विनिंग करते हुए व्हाइट शर्ट पहनी है। यह ऑनस्क्रीन कपल मेरे नाम तू गाने पर डांस कर रहा है। वीडियो पर सुमबुल के चाहने वाले भर भरकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड उल्का गुप्ता( Ulka Gupta) ने अमेजिंग डांस कॉमेंट किया है, वहीं नायरा बनर्जी( Nyra banerji) ने कॉमेंट किया है कि दोनों डांस करते हुए बहुत प्यारे लग रहे हैं। कपल के चाहने वाले कमेंट में उन्हें टीज कर रहे हैं और एक दूसरे को डेट करने की बात बोल रहे हैं। आपको कैसे लगी काव्या स्टार की यह डांस वीडियो कॉमेंट में जरूर बताएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टीवी मसाला (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ ,पिछले दो साल से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं । टाइम्स नाउ नवभारत से बतौर इन्टर्न सीखने के बाद इसी संस्थान में कॉपी एडिटर के तौ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited