Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में Neil Bhatt की सीट पक्की! खबरों के बीच एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Neil Bhatt Breaks Silence On Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के खतरों से भरपूर शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। शो को लेकर खबर थी कि इसमें नील भट्ट की एंट्री होगी। अब उन्होंने मामले पर चुप्पी भी तोड़ी है।

'खतरों के खिलाड़ी 14' पर नील भट्ट ने तोड़ी चुप्पी

'खतरों के खिलाड़ी 14' पर नील भट्ट ने तोड़ी चुप्पी

Neil Bhatt Breaks Silence On Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का खतरों से भरा शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने हर सीजन के साथ टीवी की दुनिया में जमकर धूम मचाता है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की भी शुरुआत जल्द ही होने वाली है, जिसके लिए मेकर्स ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खास बात तो यह है कि अभी से ही 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू हो गई है। रोहित शेट्टी के शो को लेकर खबर आई थी कि इसमें नील भट्ट (Neil Bhatt) भी हिस्सा बनने वाले हैं। वहीं अब उन्होंने मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' में ऐश्वर्या शर्मा ने हिस्सा लिया था। इसके बाद बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट (Neil Bhatt) ने साथ में एंट्री की थी। इसके बाद नील भट्ट का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) से जुड़ने लगा। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना था कि एक्टर को शो के लिए अप्रोच किया गया है। वहीं अब उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। नील भट्ट ने इस सिलसिले में कहा, "मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहूंगा, क्योंकि ऑफर आते और जाते रहते हैं। जब तक कुछ कंफर्म नहीं हो जाता, मैं कुछ नहीं कह सका। बिग बॉस करना भी 'खतरों के खिलाड़ी' शो से कम नहीं था और मैं अपनी जिंदगी में खुद ही एक खिलाड़ी हूं।"
बता दें कि 'बिग बॉस 17' में नील भट्ट (Neil Bhatt) की गेम ज्यादा उभर कर सामने नहीं आई थी। ऐसे में फैंस चाहते हैं कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में हाथ आजमाएं। लेकिन वह शो में दिखेंगे या नहीं, इसपर कुछ भी कह पाना मुश्किल है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टीवी मसाला (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

आशना मलिक author

आशना मलिक, टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 3 अगस्त, 2023 से जुड़ी हैं। इससे पहले उन्होंने इंडिया डॉट कॉम प्राइवेट लिम...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited