KKK 14: करणवीर मेहरा के बाद ट्रॉफी का हकदार बना ये कंटेस्टेंट, दूसरा फाइनलिस्ट बन मारी बाजी

Khatron Ke Khiladi 14 Shalin Bhanot Second Finalist: रोहित शेट्टी का शो ​खतरों के खिलाड़ी 14 अपने फिनाले वीक में पहुँच गया है। करणवीर मेहरा के बाद एक और नया कन्टेस्टन्ट ने बाजी मारी है और शो का दूसरा फाइनलिस्ट बन गया है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Khatron Ke Khiladi 14 Shalin Bhanot Second Finalist
Khatron Ke Khiladi 14 Shalin Bhanot Second Finalist: रोहित शेट्टी का स्टंट आधारित शो खतरों के खिलाड़ी दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। इस समय शो का सीजन 14 टेलिकास्ट किया जा रहा है। खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) अपने फिनाले वीक में पहुँच गया है। कन्टेस्टन्ट को फिनाले की टिकट हासिल करने के लिए मुश्किल स्टंट करते देखा जा सकता है। इससे पहले हमने देखा था कि करण विरे मेहरा ने टिकट टु फिनाले जीतकर खतरों के खिलाड़ी 14 के पहने फाइनलिस्ट बने थे। अब बीते एपिसोड में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने अपने दमदार स्टंट से सभी चौंका दिया और ट्रॉफी जीतने की रेस में आगे बढ़ गए हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के बीते एपिसोड में देखा गया था कि रोहित शेट्टी कन्टेस्टन्ट के लिए एक सप्राइज़ लेकर आते हैं। रोहित शेट्टी बताते हैं कि आज शो को अपना दूसरा फाइनलिस्ट मिलेगा। अब इसके लिए पहला टास्क गशमीर महाजनी, सूमोना चक्रवर्ती और निमरित कौर अहलूवालिया पर्फॉर्म करते हैं। तीनों इस टास्क को कम्प्लीट करते हैं और गशमीर सबसे कम टाइम में इस टास्क को कम्प्लीट करते हैं। इसके बाद दूसरे टास्क में पार्टनर स्टंट करना था। जिसे नियति फतनानी और शालीन भनोट ने पर्फॉर्म किया और इसे कम्प्लीट भी किया। लेकिन इसी स्टंट को कृष्णा श्रॉफ और अभिषेक कुमार कम्प्लीट नहीं कर पाते हैं।
अब आगे बात दें कि फाइनल टास्क के लिए नियति फतनानी, गशमीर महाजनी और शालीन भनोट को पर्फॉर्म करना था। जिसके बाद इस स्टंट को शालीन भनोट जीत जाते हैं और वह खतरों के खिलाड़ी 14 के दूसरे फाइनलिस्ट बन जाते हैं।
End Of Feed