होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

Anupamaa और YRKKH की अपार सफलता के बाद राजन शाही लेकर आ रहे हैं Ek Prem Kahani, TRP में मचाएंगे तहलका

Rajan Shahi To Bring New Love Story: 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे हिट टीवी शोज के बाद राजन शाही एक और प्रेम कहानी से टीआरपी की दुनिया में तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। इस बात का ऐलान राजन शाही ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया है।

राजन शाही ला रहे हैं 'एक नई प्रेम कहानी'राजन शाही ला रहे हैं 'एक नई प्रेम कहानी'राजन शाही ला रहे हैं 'एक नई प्रेम कहानी'
राजन शाही ला रहे हैं 'एक नई प्रेम कहानी'

Rajan Shahi To Bring Ek Prem Kahani On Star Plus: टीवी के मशहूर प्रोड्यूसर व डायरेक्टर राजन शाही ने अपने टीवी शोज से हमेशा ही दिल जीता है। 'सपना बाबुल का: बिदाई' से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तक से राजन शाही (Rajan Shahi) ने लोगों का खूब दिल जीता है। उनका शो 'अनुपमा' तो टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है। वहीं अब राजन शाही एक और शो के साथ टीआरपी की दुनिया में तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। राजन शाही जल्द ही टीवी शो लेकर आने वाले हैं, जिसका ऐलान उन्होंने बीते दिन पोस्ट शेयर कर किया है।

यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi और Kushal Tandon देंगे अपने रिश्ते को नाम, जल्द लगाएंगे सगाई की मुहर!

राजन शाही (Rajan Shahi) ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि वह स्टार प्लस पर एक नई लव स्टोरी ला रहे हैं। राजन शाही ने कैप्शन में लिखा, "एक नया शो 2024। ये चीज आपको थोड़ा डराएगी, क्या जादू दोबारा चलेगा। ये आपको स्टार प्लस पर दोबारा जुड़ने के लिए मजबूर करेगा, जल्द ही। 'एक प्रेम कहानी' जल्द ही आ रहा है। थु थु थु।" राजन शाही की इस पोस्ट के लिए गौरव खन्ना से लेकर निधी शाह तक ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं।

End Of Feed