YRKKH फेम Shivangi Joshi करियर बनाने के चक्कर में हुई थीं ठगी का शिकार, लगा था लाखों का चूना

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Shivangi Joshi Duped By Woman In Mumbai: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने बताया कि मुंबई में वह जब अपना करियर बनाने आई थीं तो एक औरत ने उन्हें ठग लिया था। इस ठकी में शिवांगी जोशी को लाखों रुपये का चूना लगा था।

शिवांगी जोशी के साथ हुई थी धोखाधड़ी
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Shivangi Joshi Duped By Woman In Mumbai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। शिवांगी जोशी जिस भी शो में नजर आई हैं, उन्होंने धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा बनकर वह सालों तक लोगों के दिलों में रहीं। उन्होंने अपना करियर एक साइड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था। लेकिन जब वह मुंबई में करियर बनाने के लिए आई थीं तब उनके साथ एक महिला ने ठगी की थी और उन्हें लाखों रुपये का चूना लगाया था। इस बात का खुलासा खुद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने किया है।
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने पिंकविला संग बातचीत में बताया कि जिस वक्त वे मुंबई आई थीं, वह या उनका परिवार किसी को नहीं जानता था। शिवांगी जोशी ने इस सिलसिले में आगे कहा, "जब हम मुंबई आए तो किसी ने हमें लूट लिया। हमसे कहा कि यहां एक एक्टिंग स्कूल है, जहां मुझे जाना चाहिए, क्योंकि मैं नई हूं। उस एक्टिंग स्कूल की फीस 1 से डेढ़ लाख रुपये थी। उन्होंने कहा कि हमें वो पैसे दे दो, जिससे हम उसे जमा कर दें। वो आंटी बहुत अच्छा बनने की कोशिश कर रही थीं और उन्होंने हमसे पैसे लिये और भाग गईं।"
End Of Feed