YRKKH Spoiler: दादीसा की बदौलत धूम-धड़ाके से होगा अभिरा-अरमान का संगीत, रूही की गंदी नीयत से टूटेगी शादी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 August, 2024: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। सीरियल में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान का संगीत ढाबे में होगा। वहीं रूही एक बार फिर से घटिया खेल खेलेगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगा महाधमाका

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होगा महाधमाका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 August, 2024: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने साल 2009 से छोटे पर्दे पर कब्जा जमाया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन धमाके हो रहे हैं, जिसने फैंस को भी इससे बखूबी बांधा हुआ है। सीरियल में अभिरा और अरमान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि बारिश की वजह से अभिरा और अरमान का संगीत खराब होने वाला होता है। लेकिन परिवार के सभी सदस्य ढाबे पर पहुंचते हैं, जहां वे संगीत शुरू करने के बारे में सोचते हैं। हालांकि समृद्धि शुक्ला के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले मोड़ यहीं पर ही खत्म नहीं होते।
पोते के संगीत के लिए पंजाबी कुड़ी बनेंगी दादीसा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा कि पूरा परिवार बारिश में भीगकर एक ढाबे पर पहुंचेगा। वहां वे ढाबे के मालिक से संगीत के लिए दरख्वास्त करेंगे। लेकिन मालिक नहीं मानेगा। इसपर दादीसा अपना पंजाबी रंग दिखाएंगी और ढाबे के मालिक को संगीत के लिए मना लेंगी। दादीसा का ये अंदाज अभिरा का मुंह खुला रह जाएगा।
अभिरा-अरमान के संगीत में जमेगा रंग
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा अरमान पहले जबरदस्त परफॉर्मेंस देंगे। इसके बाद दोनों रोमांटिक होने की भी कोशिश करेंगे। लेकिन तभी वहां पर अरमान के भाई-बहन आ जाएंगे, जो उनके रोमांस में खलल डाल देंगे। वहीं दूसरी ओर फूफासा भी अभिरा-अरमान के संगीत में जमकर नाचेंगे।
प्रेग्नेंसी के चक्कर में टूटेगा अभिरा-अरमान का रिश्ता
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि संगीत के दौरान अभिरा बेहोश हो जाएगी। वहीं डॉक्टर उसका इलाज करेंगे और पूरे परिवार को बताएंगे कि अभिरा कभी मां नहीं बन सकती है। इसपर कावेरी कहेगी कि ये लड़की कभी हमारे अरमान को बच्चे का सुख भी नहीं दे पाएगी। वहीं विद्या भी बोलेगी कि मैं अरमान की शादी अभिरा से होने नहीं दे सकती। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सब किसी और ने नहीं रूही ने कराया है। उसी ने डॉक्टर को ऐसा बोलने पर मजबूर किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | टीवी मसाला (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

आशना मलिक author

आशना मलिक, टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 3 अगस्त, 2023 से जुड़ी हैं। इससे पहले उन्होंने इंडिया डॉट कॉम प्राइवेट लिम...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited