Bigg Boss OTT 3 में रंग जमाने आएंगी 'विश्वात्मा' एक्ट्रेस सोनम खान, तीन दशक बाद इंडस्ट्री में करेंगी वापसी

Vishwatma Actress Sonam Khan To Make Entry In Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। अभी तक कई सितारों को भी इसके लिए अप्रोच किया जा चुका है। वहीं अब एक्ट्रेस सोनम खान का नाम 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए सामने आया है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए आया सोनम खान का नाम
Vishwatma Actress Sonam Khan To Make Entry In Bigg Boss OTT 3: जियो सिनेमा के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने तीसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बार शो की कमान सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर संभालेंगे। 'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसे देख कहा जा सकता है कि इस बार शो में नए नियम-कानून बनने वाले हैं जो इसे और भी मजेदार बना सकते हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अभी तक कई सितारों को भी अप्रोच किया जा चुका है जो इसे नया रूप देते नजर आएंगे। वहीं हाल ही में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से जुड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'विश्वात्मा' फेम एक्ट्रेस सोनम खान (Sonam Khan) को बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स और उनके बीच 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को लेकर बातचीत जारी है। अगर वह शो में कदम रखती हैं तो यह सोनम खान की करीब तीन दशक बाद वापसी होगी। दरअसल, सोनम खान को आखिरी बार फिल्म 'इंसानियत' में देखा गया था, जो कि 1994 में रिलीज हुई थी। उन्होंने करियर की पीक पर ही हिंदी फिल्मों को अलविदा कह दिया था और 'त्रिदेव' डायरेक्टर राजीव राय संग घर बसाया था। लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।
End Of Feed