वेब सीरीज

Exclusive: Bigg Boss OTT 3 में तड़का लगाने के लिए Jaaved Jaaferi को मिला न्योता, खेल को देंगे नया रुख

Exclusive Jaaved Jaaferi Approached For Big Boss OTT 3: ओटीटी की दुनिया में जल्द ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' की एंट्री होने वाली है, जिसे अनिल कपूर होस्ट करते हुए नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि शो के लिए अब बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी को भी न्योता दिया गया है।

Image

Bigg Boss OTT 3 में नजर आएंगे जावेद जाफरी

Exclusive Jaaved Jaaferi Approached For Big Boss OTT 3: जियो सिनेमा का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने तीसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। शो 21 जून तक जियो सिनेमा प्रीमियम पर शुरू हो जाएगा, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अलग ही स्तर पर है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए अभी तक टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें शहजादा धामी से लेकर सोनम खान तक शामिल हैं। वहीं अब एक और बॉलीवुड एक्टर का नाम 'बिग बॉस ओटीटी 3' से जुड़ चुका है।

बताया जा रहा है कि जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) को 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की गेम में तड़का लगाने के लिए अप्रोच किया गया है। शो में उनकी मौजूदगी गेम को नया रुख दे सकती है। इस बात की जानकारी उनसे जुड़े करीबी सूत्र ने 'टेली टॉक' को दी। जावेद जाफरी की एंट्री के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "जावेद जाफरी टेलीविजन, फिल्म और स्टेज पर अपने जबरदस्त करियर के जरिए 'बिग बॉस ओटीटी' को नया रुख दे सकते हैं। इसी वजह से मेकर्स उन्हें शो में लाने के लिए बेताब हैं। उन्हें मेकर्स ने अप्रोच किया है और शो में उनकी सीट लगभग पक्की भी हो चुकी है।"

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) की एंट्री के बारे में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "अब बस आखिरी फॉर्मैलिटीज ही करनी बाकी हैं। जिस तरह पिछले साल मेकर्स पूजा बेदी को लेकर आए थे, उसी तरह मेकर्स बिग बॉस ओटीटी 3 में भी बॉलीवुड कलाकार की एंट्री चाहते हैं।" बता दें कि जावेद जाफरी की एंट्री को लेकर अभी तक मेकर्स और खुद एक्टर ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article