लंदन की छोरी बनी देसी, 'विदेशी बहू' बनकर हरियाणवी बोली से OTT पर मचा रही धूम

विदेशी बहू हरियाणवी में कॉमेडी का तड़का लगाती हुई नजर आ रही है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। विदेशी बहू स्टेज ऐप पर रिलीज हुआ है। इस वेब सीरीज में नवीन नारू लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज में हीरो के बड़े भाई का रोल हरियाणवी कलाकार राजकुमार धनखड़ और बुआ का रोल अर्चना सुहासिनी ने निभाया है।

Videshi Bahu

आजकल फैंस हरियाणवी गानों के साथ-साथ हरियाणवी बोली और हरियाणवी फिल्में भी पसंद कर रहे हैं। वही ‘विदेशी बहू’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है। इस वेब सीरीज में विदेशी बहू हरियाणवी में कॉमेडी का तड़का लगाती हुई नजर आ रही है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। विदेशी बहू स्टेज ऐप पर रिलीज हुआ है। इस वेब सीरीज को आप आराम से घर पर बैठकर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज में नवीन नारू लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

वही कवि इंद्रजीत ने इस वेब सीरीज की कहानी लिखी है। इस वेब सीरीज की कहानी फैंस को भा रही है। फैंस रशियन ईरीना विदेशी बहु का किरदार बहुत पसंद कर रहे हैं। अब ये वेब सीरीज दूसरी बड़ी फिल्म को जोरदार टक्कर दे रही है। इस वेब सीरीज में प्यार के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लग रहा है। जो फैंस का दिल जीत रहा है।

देसी के घर विदेशी बहू

इस वेब सीरीज में हीरो के बड़े भाई का रोल हरियाणवी कलाकार राजकुमार धनखड़ और बुआ का रोल अर्चना सुहासिनी ने निभाया है। वही वेब सीरीज ‘विदेशी बहू’ में लीड रोल निभाने वाले नवीन नारू (आजाद) के पिता शेर सिंह अंग्रेजों और अंग्रेजी चीजों के सख्त खिलाफ हैं, जिस कारण वे घर में किसी भी विदेशी चीजों का यूज नहीं करने देते हैं। वही उनके घर में विदेशी बहू आ जाती है तो उनके लिए उस घर में रहना मुश्किल हो जाता है। ये वेब सीरीज देखकर आप भी हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे।

End Of Feed