'आराध्या हमेशा आपके साथ क्यों...' ऐश्वर्या राय से इस आदमी ने पूछ लिया ऐसा सवाल, एक्ट्रेस ने तुरंत कर दी बोलती बंद

Aishwarya Rai Bachchan and Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी बेटी के साथ काफी समय बिता रही हैं। आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या बीती रात एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए हैं। इस बीच अब मीडिया ने ऐश्वर्या से ऐसा सवाल पूछा जिससे सभी की बोलती बंद हो गई।

01 / 08
Share

ऐश्वर्या ने की बोलती बंद

ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपनी बेटी के साथ स्पॉट हुई हैं। अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या लगातार अपनी बेटी के साथ ही समय बिता रही हैं। इस बीच अब अबू दाबी में एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आईं ऐश्वर्या और आराध्या को देख रिपोर्ट ने एक सवाल कर दिया। जिसे सुनने से पहले ही ऐश्वर्या ने उसकी बोलती बंद कर दी। यहां उनकी इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

02 / 08
Share

'आराध्या हमेशा आपके साथ क्यों..'

ऐश्वर्या राय बच्चन से एक पैपराजी ने सवाल किया, 'ये हमेशा आपको साथ रहती है, उन्हें बेस्ट जगह से सीखने को मिल रहा है।' पैपराजी के इस सवाल पर ऐश्वर्या ने भी रिएक्ट किया है।

03 / 08
Share

Aishwarya ने कहा, 'वो मेरी बेटी है..'

पैपराजी के इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा, 'वो मेरी बेटी है, वह हमेशा मेरे साथ है।' ऐश्वर्या ने हैरानी के साथ पैपराजी को सवाल सुनने से पहले ही जवाब दे दिया।

04 / 08
Share

अवॉर्ड फंक्शन में हुईं शामिल

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन एक साथ अबू दाबी में एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आई हैं। दोनों मां-बेटी की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है।

05 / 08
Share

ऐश्वर्या के चेहरे पर दिखा ग्लो

इस बीच इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए नजर आईं ऐश्वर्या राय बच्चन के चेहरे पर एक ग्लो साफ नजर आ रहा है। लोग अब ऐश्वर्या की खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं।

06 / 08
Share

साथ नजर आते हैं Aishwarya-Aaradhya

बीते काफी समय से जब भी ऐश्वर्या राय बच्चन स्पॉट होती हैं तो वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ही नजर आती हैं। फैंस को हैरानी भी होती है कि आखिर वह परिवार के दूसरे लोगों के साथ क्यों नहीं दिखतीं।

07 / 08
Share

तलाक की अफवाहें नहीं हो रहीं बंद

इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की अफवाहें अभी तक उड़ रही हैं और खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। ऐश्वर्या और अभिषेक ने इनपर कोई सफाई नहीं दी है।

08 / 08
Share

ऐश्वर्या ने फ्लॉन्ट की वेडिंग रिंग

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कुछ समय पहले ही एक इवेंट में अपनी शादी की अंगूठी को फ्लॉन्ट किया था। जिसके बाद फैंस को ऐसा लग रहा था कि अभी दोनों के बीच चीजें बेहतर हैं।