Agni-V मिसाइल की वो 10 खास बातें, जिसके कारण चीन-पाकिस्तान की पैंट हो जाती है गीली; यूरोप तक रेंज

Agni-V: अग्नि 5 मिसाइल की गति 29 हजार किलोमीटर प्रति घंटे हैं। अग्नि 5 मिसाइल की गति आवाज की गति से 24 गुना ज्यादा है। माना जाता है कि अग्नि मिसाइल महज एक सेकंड में 8 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी कवर कर सकती है।

Agni v.

अग्नि वी की बड़ी बातें

Agni-V: भारत ने अपने मिशन दिव्यास्त्र के तहत अग्नि 5 मिसाइल को एक ऐसी टेक्नोलॉजी से लैस कर दिया है, जिससे चीन पाकिस्तान तो छोड़िए यूरोप तक के देश टेंशन में आ जाएंगे। अग्नि मिसाइल की रेंज में यूरोप के भी कुछ हिस्से आ चुके हैं। मिशन दिव्यास्त्र में अग्नि 5 मिसाइल को मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री (MIRV) से लैस कर दिया गया है। जिसके कारण अब एक साथ 3 टारगेट को निशाना बना सकती है। यही कारण है कि चीन -पाकिस्तान को इसके नाम से ही खौफ होने लगा है। चीन तो आपत्ति तक जता चुका है।

अग्नि 5 मिसाइल की 10 खास बातें

  1. अग्नि-V भाररत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित एक जमीन से जमीन पर हमला करे वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है।
  2. जून 2018 में अग्नि-V के छठे परीक्षण के बाद इस मिसाइल को भारतीय सशस्त्र बलों के रणनीतिक बल कमान में शामिल किया गया है।
  3. अग्नि 5 मिसाइल की मारक क्षमता 7,000 किलोमीटर तक है। वहीं चीन के एक विशेषज्ञ का दावा है कि अग्नि मिसाइल की मारक क्षमता 8,000 किलोमीटर है।
  4. अग्नि मिसाइल की सहयता से भारत पूरे एशिया और यूरोप तक में लक्ष्य पर हमला कर सकता है।
  5. इस मिसाइल की रेज में चीन के सभी शहरों और बेसों को निशाना बनाने में सक्षम है और इसका कोई तोड़ भी चीन के पास नहीं है। पाकिस्तान का भी कोना कोना इस मिसाइल से कवर हो जाता है।
  6. अग्नि वी मिसाइल को कहीं भी ले जाना काफी आसान है। इस ट्रक पर लोड करके कहीं भी पहुंचाया जा सकता है।
  7. इस मिसाइल में जो रॉकेट बुस्टर लगे हैं, वो तीन स्टेज वाले हैं और इनमें सॉलिड फ्यूल का इस्तेमाल होता है।
  8. अग्नि 5 मिसाइल की गति 29 हजार किलोमीटर प्रति घंटे हैं। अग्नि 5 मिसाइल की गति आवाज की गति से 24 गुना ज्यादा है। माना जाता है कि अग्नि मिसाइल महज एक सेकंड में 8 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी कवर कर सकती है।
  9. अग्नि फाइव मिसाइल के हमले की क्षमता काफी सटीक है। इसमें सटीक हमले के लिए रिंग लेजर गाइरोस्कोप इनर्शियल नेविगेशन टेक्नोलॉजी लगी है। NavIC सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम लगा हुआ है।
  10. कहा जाता है कि अगर दुश्मन अपनी जगह से आगे पीछे हो जाए या कुछ दूर हो जाए तब भी इसके हमले से नहीं बच सकता।

एमआईआरवी तकनीक क्या है?

पारंपरिक मिसाइलें एक ही वारहेड या हथियार ले जाती हैं, जो तय लक्ष्य पर जाकर हमला करती है। एमआईआरवी से सुसज्जित मिसाइलें कई हथियार एक साथ से जा सकती हैं, जिनमें से प्रत्येक को अलग-अलग लक्ष्य पर हमला करने के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। उन सभी को एक के बाद एक, एक ही स्थान पर हमला करने के लिए भी बनाया जा सकता है, इस प्रकार लक्ष्य का पूर्ण विनाश सुनिश्चित किया जा सकता है। कई स्थानों पर एक साथ हमले से दुश्मन की हालत खराब हो जाएगी और फिर परमाणु हमले के सहारे दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर किया जा सकेगा।

अग्नि मिसाइल का इतिहास

1990 के दशक में विकसित, पहली पीढ़ी की अग्नि मिसाइलों को 2000 के दशक के मध्य में सशस्त्र बलों में तैनात किया गया था। अग्नि-1 से अग्नि-IV मिसाइलों की मारक क्षमता 700 से 3,500 किमी के बीच है और ये 12 से 40 किलोटन वजन के एकल पेलोड ले जा सकती हैं। अग्नि-5, वह संस्करण जिसे एमआईआरवी तकनीक से सुसज्जित किया गया है। 5,000 किमी से अधिक की रेंज है और संभावित रूप से अंतरमहाद्वीपीय सीमा में भी प्रवेश कर सकता है, जिसे 5,500 किमी और उससे अधिक माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एक्सप्लेनर्स (explainer News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

शिशुपाल कुमार author

पिछले 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए खोजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक अपनी समझ विकसित की है। जिसमें कई सीनियर सं...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited