राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खो सकती है BSP, लोकसभा चुनाव में खस्ता हाल प्रदर्शन से पार्टी पर मंडराया खतरा

BSP National Party Status : हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पार्टी देश भर में 424 सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। अब बसपा अपना राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खो सकती है। चुनाव आयोग इसकी समीक्षा करने वाला है।

राष्ट्रीय पार्टी की दर्जा खो सकती है बसपा।

मुख्य बातें
  • लोकसभा चुनाव से जुड़ा सांख्यिकीय रिपोर्ट जारी करने के बाद समीक्षा शुरू करेगा चुनाव आयोग
  • पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, उसे एक भी सीट नहीं मली है
  • बसपा को 1997 में मिला था राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, 2019 के चुनाव में 10 सीटें जीती थी पार्टी
BSP National Party Status : कभी देश और उत्तर प्रदेश की राजनीति में दबदबा रखने वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) इस समय हाशिए पर चली गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में उसका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। इस चुनाव में उसे केवल 2.04 प्रतिशत वोट मिले हैं। बीएसपी राष्ट्रीय स्तर की एकमात्र दलित पार्टी है लेकिन इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उसके राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे पर खतरा मंडराने लगा है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग अपनी पारंपरिक समीक्षा करता है। समझा जाता है कि इस समीक्षा में बसपा अपना राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खो सकती है।

1997 में बसपा को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

साल 1984 में कांशी राम ने बसपा की स्थापना की और बाद में मायावती को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। इसके बाद 1997 में बसपा को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली। 2012 के यूपी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी लगातार अपना प्रभाव बढ़ाती दिखी। हालांकि, 2012 के बाद पार्टी के प्रदर्शन में गिरावट दिख रही है। अभी देश में छह राजनीतिक पार्टियां हैं जिन्हें राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला हुआ है। ये दल हैं-भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी, माकपा और बसपा।
End Of Feed