Covid-19: चीनी रिसर्चर्स ने वुहान मार्केट से मिले डेटा का खुलासा किया, क्या काबू में आएगी महामारी?

1 जनवरी, 2020 को हुनान बाजार स्थायी रूप से बंद हो जाने के बाद शोधकर्ताओं ने 923 नमूने लेने का दावा किया था। 18 जनवरी से 18 विभिन्न प्रकार के जानवरों से 457 नमूने एकत्र किए गए थे।

wuhan Lab

शोधकर्ताओं ने 923 नमूने लिए थे

Covid 19 Data: चीनी शोधकर्ताओं ने कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में वुहान मार्केट से लिए गए सैंपल से अपने निष्कर्षों का खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को देश के घरेलू मीडिया में इस तरह की खबरें आई हैं। हालांकिनतीजों ने महामारी की शुरुआत के सवाल को हल नहीं किया, लेकिन इससे महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है जो शोधकर्ताओं को कोविड की उत्पत्ति का पता लगाने में मदद कर सकती है। यह पहली बार है कि वुहान वेट मार्केट से मिले जैविक सबूतों का कठोर वैज्ञानिक मूल्यांकन किया गया है और नतीजे 5 अप्रैल को नेचर में प्रकाशित किए गए थे।

महामारी हुनान सीफूड होलसेल मार्केट में शुरू हुई थी

पत्रिका ने कहा, चीनी स्वैब के पहले विश्लेषण से पुष्टि होती है कि जानवरों के डीएनए नमूनों में मौजूद थे, और इनमें SARS-CoV-2 पाया गया था। यह अनुमान लगाया गया है कि कोरोनो वायरस महामारी हुनान सीफूड होलसेल मार्केट में शुरू हुई थी। विशेषज्ञों के बीच इस बात को लेकर राय बंटी हुई है कि क्या यह महामारी प्रयोगशाला में शुरू हुई थी या जंगली जानवरों द्वारा लोगों में फैली।
नेचर लेख में कहा गया है, इससे पता चलता है कि यह संभव है कि जानवर में ये वायरस बीच के दौर में आया हो जो बाद में मनुष्यों को संक्रमित कर गया। लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि नए निष्कर्ष अभी भी निश्चित सबूत नहीं देते कि SARS-CoV-2 किसी जानवर से मानव में फैला था। फ्रांसीसी विकासवादी शोधकर्ता फ्लोरेंस डेबारे ने पत्रिका को बताया कि खुलासा जीनोम डेटा सबसे महत्वपूर्ण डेटा सेटों में से एक है जो हमें महामारी की शुरुआत के बाद से मिला है।

शोधकर्ताओं ने 923 नमूने लिए थे

1 जनवरी, 2020 को हुनान बाजार स्थायी रूप से बंद हो जाने के बाद शोधकर्ताओं ने 923 नमूने लेने का दावा किया था। 18 जनवरी से 18 विभिन्न प्रकार के जानवरों से 457 नमूने एकत्र किए गए थे। रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर की सामग्री, आवारा जानवरों के स्वैब और एक मछली टैंक की सामग्री भी नमूनों के तौर पर ली गई थी। शोधकर्ता तीन अलग-अलग जीवित वायरस को सफलतापूर्वक अलग करने में सक्षम थे।
अध्ययन में प्रमुख योगदानकर्ताओं में बीजिंग में चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के विलियम जे. लियू, पेइपेई लियू, वेनवेन लेई, झियुआन जिया और शियाओझोउ हे शामिल थे। हालांकि नए नतीजों से अभी भी साफ नहीं हुआ है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति कहां से हुई है। यानी साफ है कि फिलहाल इससे साबित नहीं हुआ कि वायरस इसी मार्केट से निकला था।

वुहान की लैब से वायरस निकलने की बात खारिज

जुलाई 2002 में साइंस जर्नल में कोविड-19 महामारी की शुरुआती घटनाओं का सबसे विस्तृत अध्ययन प्रकाशित हुआ था। इसमें संभावना जताई गई थी कि महामारी संभवत: हुआनन सीफूड होलसेल मार्केट से शुरू हुई थी। इसमें इस बात को दरकिनार कर दिया गया था कि वायरस वुहान एक प्रयोगशाला से निकला था।
हुआनन बाजार फुटबॉल के दो मैदानों के आकार जितना एक इनडोर स्थान है। इसका नाम ‘सीफूड’ है। जब शोधकर्ताओं ने 2014 में बाजार का दौरा किया, तो कई प्रकार के जीवित जानवर बिक्री के लिए थे, जिनमें रैकून कुत्ते और मस्करैट भी शामिल थे। उस समय शोधकर्ताओं ने चीनी सहयोगियों को सुझाव दिया था कि बाजार के इन जानवरों का वायरस के लिए नमूना लिया जाए। लेकिन इसके बजाय, उन्होंने पास के वुहान सेंट्रल अस्पताल में एक वायरोलॉजिकल निगरानी अध्ययन केंद्र स्थापित किया, जहां बाद में कई शुरुआती कोविड रोगियों की देखभाल की गई।
2019 में हुआनन बाजार में जानवरों की बिक्री होती थी। चीनी अधिकारियों द्वारा एक जनवरी 2020 को बाजार बंद करने के बाद जांच टीमों ने सतहों, दरवाजों के हैंडल, नालियों, जमे हुए जानवरों और अन्य स्थानों के नमूने लिए। बाद में सार्स-कोव-2 के लिए सकारात्मक परीक्षण किए गए। अधिकांश नमूने बाजार के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से से लिए गए थे। इन्हीं सैंपल की अब रिपोर्ट सामने आई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एक्सप्लेनर्स (explainer News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अमित कुमार मंडल author

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited