Manohar Lal Khattar Exclusive: बेरोजगारी पर CMIE के आंकड़े भरोसेमंद नहीं... राहुल गांधी BJP के लिए चिंता का विषय नहीं

Manohar Lal Khattar Exclusive Interview on Times Now Navbharat: टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से एक्सक्लूसिव बात की। उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी, बजट 2023, रॉबर्ट वाड्रा, अडानी, रेवड़ी कल्चर, गुरमीत राम रहीम, महिला सुरक्षा, किसान आंदोलन, अगले विधानसभा चुनाव और राहुल गांधी समेत हर सवालों के जवाब बेबाकी से दिए।

Manohar Lal Khattar Exclusive Interview on Times Now Navbharat: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में बेरोजगारी, बजट 2023, रॉबर्ट वाड्रा, अडानी, रेवड़ी कल्चर, गुरमीत राम रहीम, महिला सुरक्षा, किसान आंदोलन, अगले विधानसभा चुनाव और राहुल गांधी समेत हर सवालों के जवाब टाइम्स नाउ नवभारत को दिए। टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से एक्सक्लूसिव बातचीत की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने लगातार 8 साल काम किया। मुझे मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। रामपाल और राम रहीम बड़ी चुनौती थी। कभी ऐसा समय नहीं आया की रास्ता न निकला हो। साथ ही उन्होंने कहा कि गलती हमसे हो सकती है लेकिन हम गलत नहीं है।

बजट में गरीबों और मध्यम वर्गों के लिए बहुत कुछ

ये अमृतकाल का बजट है। यह 25 साल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। गरीबों और मध्यम वर्गों के लिए बहुत कुछ है। विपक्ष अनाप-शनाप आरोप लगा रहा है। इनकम टैक्स में मध्य वर्ग को फायदा पहुंचाया गया है। रोजगार के लिए कितने अवसर खोले गए हैं। सीएमआईई का डेटा पैसे लेकर बनाए जाते हैं। इसकी रिपोर्ट भरोसेमंद नहीं है।

सीएमआईई का डाटा निष्पक्ष नहीं

मेरे पास बेरोजगारों का डेटा है। मुझे किसी के डेटा के पास जाने की जरूरत नहीं है। मेरे पास एक-एक व्यक्ति का डेटा है। मेरे पास अपना सर्वे और डाटा है। सीएमआईई पॉलिटिकल संगठन है। हरियाणा सरकार को इसकी जरूरत नहीं है। हम अपने डाटा के हिसाब से योजना बना रहे हैं।

रॉबर्ट वाड्रा का मामला कोर्ट में

रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले पर कहा कि उन्होंने हरियाणा में जमीन घोटाला किया। इसका फैसला कोर्ट करेगी। सिर्फ विपक्षी आरोपों पर कार्रवाई नहीं करते। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हैं। हमने अपने लोगों पर भी कार्रवाई की। भ्रष्टाचार पर हमारी नीति जीरो टोलेरेंस की है। विजिलेंस का नाम हमने एंटी करप्शन ब्यूरो किया।

जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई होगी

अडानी पर उन्होंने कहा कि जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई होगी। यह काम एजेंसी करेगी। पहले सरकार नहीं, एजेंसियां कार्रवाई करती हैं।

मेरी सरकार में हरियाणा का कर्ज नहीं बढ़ा

रेवड़ी पर उन्होंने कहा कि मेरी सरकार में हरियाणा का कर्ज नहीं बढ़ा है। हुड्डा सरकार हरियाणा की जीडीपी 4 लाख 23 हजार थी। अब 9 लाख है। जीडीपी बढ़ी तो हम लोन ले सकते हैं। हरियाणा का कर्ज तीन गुना बढ़ा, कांग्रेस का यह आरोप गलत है। कांग्रेस के समय एक लाख करोड़ से ज्यादा कर्ज था।

राम रहीम को परोल कानून के हिसाब से

गुरमीत राम रहीम की परोल पर सीएम खट्टर ने कहा कि उन्होंने कहा कि इसमें हमारा रोल कुछ भी नहीं है। यह सब जेल मैन्युअल के हिसाब से होता है। एक साल में कोई भी कैदी 60 दिन की पैरोल ले सकता है। हम किसी भी कैदी के अधिकार को चैलेंज नहीं कर सकते हैं।

किसी के प्रति श्रद्धा किसी का हो सकता है

हम किसी का फेवर नहीं करते हैं। राम रहीम से हरियाणा के मंत्री के मिलने पर उन्होंने कहा कि किसी का किसी के प्रति श्रद्धा हो सकता है। हम किसी व्यक्ति को नहीं रोक सकते। अगर वह कुछ गलत करता है तो कानून उस काम करेगा। रेप के आरोप सतसंग करे इस पर उन्होंने कहा कि हमने उसके लिए कोई कार्यक्रम नहीं किया।

महिलाओं के सम्मान में कोई कमी नहीं

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान में कोई कमी नहीं है। हमने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं अभियान शुरू किया। महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। कुश्ती फेडरेशन पर जरूरत पड़ी तो संज्ञान लेंगे। महिलाओं से जुड़े मामले में तुरंत कार्रवाई की।

किसानों की आय डबल करने के लिए हो रहा है काम

किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता के लिए काम करती है। प्रदेश की जनता मेरे परिवार की तरह है। किसान आंदोलन पर हमने समझाने की कोशिश की। कुछ लोगों ने किसानों को बहकाया। पीएम ने भी किसानों को समझाया लेकिन नहीं समझा पाए तो हमने वापस लाया। एक सीमा तक लोगों को संविधान ने प्रदर्शन का अधिकार दिया। किसानों की आय डबल हो इसके लिए काम कर रहे हैं। 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रहे हैं। चीनी के दाम 8 साल से नहीं बढ़े हैं। कांग्रेस के समय में महंगाई ज्यादा थी।

राहुल गांधी बीजेपी के लिए चिंता का विषय नहीं

चुनाव को लेकर सीएम खट्टर ने कहा कि हमारे सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकमबेंसी नहीं है। बीजेपी का कोई विरोध नहीं है। पंचायत चुनाव में बीजेपी जीती है। लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटें जीतेंगे। राहुल गांधी के कथनी करनी में कोई तालमेल नहीं है। राहुल गांधी बीजेपी के लिए चिंता का विषय नहीं है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी को फायदा होगा। राहुल गांधी आध्यात्म की ओर जा रहे हैं। कांग्रेस हवा में बातें कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एक्सप्लेनर्स (explainer News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited