होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

अब BJP के लिए 'नारायण-नारायण' जपेंगे नारद राय, पूर्वांचल में अखिलेश का बिगाड़ेंगे 'खेल'

Narad Rai : पूर्वांचल की घोसी सीट पर भूमिहार समुदाय के उम्मीदवार का दबदबा रहा है। इस सीट पर भूमिहार मतदाताओं की संख्या डेढ़ लाख बताई जाती है। यहां भूमिहार समुदाय उम्मीदवारों को 12 बार जीत मिली है। भूमिहार समुदाय के बड़े चेहरे कल्पनाथ राय घोषी सीट से चार बार विजयी हुए। 2019 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अतुल राय भी इसी बिरादरी से आते हैं।

Narad RaiNarad RaiNarad Rai

भाजपा में शामिल हुए सपा नेता नारद राय।

Narad Rai : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के ठीक पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेताओं में शुमार नारद राय ने अपनी इस पुरानी पार्टी को अलविदा कह दिया। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ आ गए हैं। भगवा पार्टी का दामन थामकर उन्होंने पूर्वांचल में सपा को एक बड़ा झटका दिया है। राय भूमिहार बिरादरी से आते हैं। पूर्वांचल की सभी सीटों पर भूमिहार समुदाय की संख्या अच्छी-खासी है और कई सीटों पर भूमिहार जीत-हार में निर्णायक भूमिका निभाने का सामर्थ्य रखते हैं। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि नारद के भाजपा में शामिल होने के बाद कुशीनगर से बलिया, घोषी और गाजीपुर तक सपा के भूमिहार वोटों में सेंधमारी होगी और इसका फायदा भाजपा को होगा।

कौन हैं नारद राय, अखिलेश से दूरी की वजह

नारद राय सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी और उनके भरोसेमंद रहे हैं। 1980 के दशक में वह सपा में शामिल हुए। तब से वह सपा के मुख्य चेहरे हैं। बताया जाता है कि अखिलेश ने जब पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए बगावत की थी तब नारद ने उनका साथ न देकर मुलायम का समर्थन किया। जानकार मानते हैं कि अखिलेश और नारद के बीच रिश्तों में आई खटास की यह मुख्य वजह है। अखिलेश आज भी इस बात को भूल नहीं पाए हैं। बलिया से उन्हें सपा का टिकट न मिलने का भी यह एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। भाजपा में शामिल होने के बाद नारद राय ने अखिलेश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नारद का कहना है कि अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह को केवल पार्टी अध्यक्ष के रूप में देखते थे।

End Of Feed