शोले के डॉयलॉग से लेकर परजीवी बताने तक, कांग्रेस पर PM Modi ने चुन-चुनकर किए करारे वार
PM Modi Lok Sabha Speech: पीएम मोदी ने लोकसभा में आज कांग्रेस पर कई करारे वार किए। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिली हार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने उसकी तुलना परजीवी तक से कर दी।

पीएम मोदी लोकसभा को संबोधित करते हुए
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को घेरा
- एक के बाद एक कांग्रेस पर किए हमले
- लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर भी कांग्रेस को दिखाया आइना
PM Modi Lok Sabha Speech: आज लोकसभा में जब पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देना शुरू किया तो शुरुआत से ही निशाने पर कांग्रेस रही। पीएम मोदी ने कांग्रेस को परजीवी तक बता दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ अपनी सरकार की उपल्ब्धियां बता रहे थे, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और उसकी पहले की सरकारों को भी घेर रहे थे। लोकसभा चुनाव को लेकर भी पीएम मोदी ने कांग्रेस को शोले फिल्म के डायलॉग के जरिए घेर लिए।
ये भी पढ़ें- जब सदन में राहुल गांधी पर भयंकर गुस्सा हो गए ओम बिरला, दे डाली नसीहत; जानें क्या कर रहे थे नेता प्रतिपक्ष
शुरुआत से ही विपक्ष पर हमलावर रहे पीएम मोदी
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश ने एक सफल चुनाव अभियान को पार करते हुए विश्व को दिखा दिया कि ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव अभियान था। देश की जनता ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव अभियान में उन्हें चुना है। वे कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकते हैं कि लगातार झूठ चलाने के बाद भी उन्हें घोर पराजय का सामना करना पड़ा है।उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े चुनाव अभियान में देश की जनता ने उन्हें तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका दिया है। ये अपने आप में लोकतांत्रिक विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण घटना है। जनता ने भ्रष्टाचार के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति को आशीर्वाद दिया है। उनका एकमात्र लक्ष्य भारत सर्वप्रथम है।
कांग्रेस पर पीएम मोदी ने चुन-चुन कर किए वार
- कांग्रेस के जो साथी हैं, उन्होंने इस चुनाव का विश्लेषण किया है कि नहीं किया है? अब कांग्रेस पार्टी 2024 से एक परजीवी कांग्रेस पार्टी के रूप में जानी जाएगी।
- परजीवी वह होता है, जिस शरीर के साथ रहता है, परजीवी उसी को खाता है। कांग्रेस भी जिसके साथ गठबंधन करती है, उसी के वोट खा जाती है और अपनी सहयोगी पार्टी की कीमत पर फलती-फूलती है।
- जहां-जहां बीजेपी-कांग्रेस की सीधी फाइट थी, जहां कांग्रेस मेजर पार्टी थी, वहां कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सिर्फ 26 परसेंट है। लेकिन जहां वो किसी का पल्लू पकड़ के चलते थे, ऐसे राज्यों में उनका स्ट्राइक रेट 50 परसेंट है। कांग्रेस की 99 सीटों में से ज्यादातर सीटें उनके सहयोगियों ने जिताया है और इसलिए कह रहा हूं कि ये परजीवी कांग्रेस है।
- 16 राज्यों में कांग्रेस जहां अकेले लड़ी, वहां उसका वोट शेयर गिर चुका है। गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश, तीन राज्यों में जहां कांग्रेस अपने दम पर लड़ी और वहां 64 में से सिर्फ 2 सीट जीत पाई है। इसका साफ मतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह परजीवी बन चुकी और अपने सहयोगी दलों के कंधे पर चढ़कर सीटों का आंकड़ा बढ़ाया है। कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के जो वोट खाए हैं, अगर वो न खाए होते तो लोकसभा में उनके लिए इतनी सीटें जीत पाना भी बहुत मुश्किल था।
- कांग्रेस के इतिहास में यह तीसरी सबसे बड़ी हार है। बेहतर होता कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर लेती और जनादेश का सम्मान करती, लेकिन वे तो सिरसासन करने में व्यस्त हैं और कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम भारत के नागरिकों के मन में यह स्थापित करने की कोशिश कर रहा है कि उन्होंने हमें हरा दिया है...बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है।
- मुझे एक किस्सा याद आता है। 99 मार्क्स लेकर घमंड में घूम रहा था कि देखो कितने जयादा मार्क्स आए हैं, तो लोग भी हौसला बुलंद करते हैं, लेकिन जब टीचर ने बताया कि यह 100 में से नहीं 543 में आया है। अब उस बालक को कौन समझाए कि फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
- कांग्रेस की बयानबाजी ने शोले फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। आपको शोले फिल्म की मौसी याद है -वो कह रहे हैं कि मौसी तीसरी बार तो हारे हैं, मगर मोरल जीत है। अरे मौसी 13 राज्यों में जीरो सीटें आई हैं, पर हीरो तो है न। अरे पार्टी की लुटिया तो डुबोई है, लेकिन पार्टी अभी भी सांसें तो ले रही है।
- कांग्रेस देश के एक हिस्से के लोगों को दूसरे हिस्से के लोगों से हीन बताकर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस आर्थिक आधार पर भी राज्यों में अराजकता फैलाने का काम कर रही है। जिस तरह से उनके राज्यों में कदम उठा रहे हैं, वह रास्ता आर्थिक अराजकता की ओर जाने वाला है।
- ये देश का दुर्भाग्य है कि हिन्दुस्तान पर छह दशक तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी अराजकता फैलाने में जुटी हुई है। ये दक्षिण में जाकर उत्तर के लोगों के खिलाफ बोलते हैं, ये उत्तर में जाकर पश्चिम के खिलाफ जहर उगलते हैं। इन्होंने भाषा के आधार पर बांटने की हर कोशिश की है।
- 2024 के चुनाव में कांग्रेस के लिए भी इस देश की जनता ने जनादेश दिया है। इनके लिए देश की जनता का जनादेश है कि आप विपक्ष में ही बैठो और तर्क खत्म हो जाए तो चीखते-चिल्लाते रहो।
पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत अब विश्व मंच पर सम्मानित है। हमारी सरकार ने देश और उसके लोगों को आत्मविश्वास हासिल करने में मदद की है। एक विकसित देश का मतलब है कि हर नागरिक के पास पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज का नया भारत घर में घुसकर आतंकियों को मारता है। देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आतंकियों को उनकी जगह दिखाई जाएगी। देश का एक-एक नागरिक जानता है कि अपनी सुरक्षा के लिए भारत कुछ भी कर सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एक्सप्लेनर्स (explainer News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

पिछले 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए खोजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक अपनी समझ विकसित की है। जिसमें कई सीनियर सं...और देखें

प्रचंड गर्मी ने निकाला दम, हीटवेव की चपेट में पूरा उत्तर भारत, आखिर क्यों अटक जाता है मॉनसून?

इराक से अमेरिकी कर्मियों को क्यों बाहर निकाल रहे ट्रंप? क्या गाजा की तरह नेतन्याहू ईरान पर भी बरपाएंगे कहर

आसिम मुनीर को US बुलाकर एक तीर से कई निशाना साधना चाहते हैं ट्रंप, दौरे पर भारत की होगी करीबी नजर

Explainer: 2029 तक 50 हजार करोड़ का डिफेंस एक्सपोर्ट का लक्ष्य, भारत कैसे बन रहा हथियार निर्माण का हब?

Brigade 313: पाकिस्तान में 'ब्रिगेड 313' की क्या है कहानी, इससे फायदा तो सब लेते हैं पर करते हैं 'इंकार'!
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited