क्या है पीएम मोदी की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, जिससे बदला दिख रहा है अंतरराष्ट्रीय राजनीति का आधार, 10 प्वाइंट में समझिए

Act East Policy: एक्ट ईस्ट पॉलिसी के जरिए भारत पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, और अन्य एशियाई देशों के साथ व्यापारिक और निवेश संबंधों को बढ़ाने पर जोर दे रहा है, जिसमें उसे कई बड़ी सफलताएं हासिल हुईं हैं।

Act East Policy.

क्या है एक्ट ईस्ट पॉलिसी

Act East Policy: पीएम मोदी की एक्ट ईस्ट पॉलिसी से अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के आधार बदलता दिख रहा है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधिकारिक रूप से अपनाया गया था, तब से पूर्वी एशिया और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूती मिली है। इसका उद्देश्य भारत को एशिया के अन्य देशों के साथ जुड़ाव बढ़ाने, व्यापार, सुरक्षा, और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस नीति के तहत भारत ने अपनी ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, व्यापार, और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग में कई प्रमुख पहल की हैं। इस रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा "मूल्यांकन और सहभागिता" है, जिसमें भारत का ध्यान सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों पर ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग पर भी है।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश को एक और मौका देना चाहता है भारत? बैंकॉक में PM मोदी से मो. यूनुस की हुई मुलाकात के मायने समझिए

कहां से एक्ट ईस्ट पॉलिसी की जुड़ी हैं जड़ें

इस पॉलिसी की जड़ें 1992 में शुरू की गई 'लुक ईस्ट पॉलिसी' में हैं जिसका मुख्य ध्यान दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के साथ आर्थिक संबंधों पर था। हालांकि 2014 में पीएम मोदी ने 'लुक ईस्ट पॉलिसी' को अधिक गतिशील 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी (एईपी)' में बदल दिया। पीएम मोदी की ओर से किया गया यह बदलाव सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं था बल्कि एक महत्वपूर्ण रणनीतिक दृष्टिकोण का प्रतीक था। इसके दक्षिण-पूर्व एशिया और व्यापक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साथ गहन कूटनीतिक जुड़ाव, मजबूत व्यापार साझेदारी, बेहतर सुरक्षा सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर जोर दिया गया।

एक नजर में एक्ट ईस्ट पॉलिसी

  1. पीएम मोदी की 'लुक ईस्ट पॉलिसी' रंग लाई और आसियान के साथ भारत का व्यापार लगभग दोगुना हो गया। 2016-17 में यह 71 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024 तक 130 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया। आज, भारत आसियान का 7वां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जबकि आसियान भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
  2. आर्थिक संपर्क बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को बढ़ावा दिया, ताकि भारत-आसियान व्यापार और आवाजाही को बढ़ावा मिले।
  3. सीधी उड़ान कनेक्टिविटी में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ, भारत अब कई आसियान देशों से सीधे जुड़ा है, जिससे व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में आसानी हुई।
  4. 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का रणनीतिक और रक्षा आयाम फोकस का एक और अहम क्षेत्र रहा। भारत समुद्री सुरक्षा सहयोग में सक्रिय रूप से शामिल रहा है, खासकर फिलीपींस और वियतनाम जैसे देशों के साथ। इस पॉलिसी के तहत सबसे बड़े मील के पत्थरों में से एक फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री थी, जिसने इस क्षेत्र में एक गंभीर रक्षा आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत के प्रवेश को चिह्नित किया। इसके अतिरिक्त, भारत ने वियतनाम के साथ सैन्य रसद समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिससे इंडो-पैसिफिक सुरक्षा ढांचे में इसकी उपस्थिति का विस्तार हुआ।
  5. 2019 में शुरू की गई 'इंडो-पैसिफिक महासागर पहल (आईपीओआई)' इस क्षेत्र में समुद्री स्थिरता और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम था। भारत और आसियान ने 2023 में अपना पहला संयुक्त समुद्री अभ्यास किया, जिसका उद्देश्य दक्षिण चीन सागर और व्यापक इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करना था।
  6. व्यापार और सुरक्षा के अलावा, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव ने दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भारत के रिश्ते मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदी की एक्ट ईस्ट नीति ने म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम और इंडोनेशिया के साथ भारत की साझा बौद्ध विरासत को पुनर्जीवित किया, जिससे गहरे आध्यात्मिक संबंध विकसित हुए।
  7. 300 से अधिक आसियान छात्रों को नालंदा विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति मिली। मोदी सरकार ने संबंधों को मजबूत करने के लिए शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान की।
  8. पिछले 10 वर्षों में, 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' ने भारत को दक्षिण-पूर्व एशिया में एक सक्रिय और प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया। जबकि 'लुक ईस्ट नीति' मुख्य रूप से व्यापार पर केंद्रित थी, एईपी ने एक बहुआयामी रणनीति को विस्तार दिया जिसमें कूटनीति, रक्षा, संपर्क और संस्कृति शामिल है।
  9. पीएम मोदी की लगातार मुलाकातों, हाई-प्रोफाइल शिखर सम्मेलनों और रणनीतिक साझेदारियों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत की उपस्थिति को न केवल मजबूत किया बल्कि उसने क्षेत्रीय मसलों में एक नेता की भूमिका में ला दिया।

मोदी का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए कई देशों की कई यात्राएं की। इनमें सिंगापुर की तीन यात्राएं (2015, 2018, 2024) और इंडोनेशिया की भी तीन यात्राएं (2018, 2022, 2023) शामिल हैं। 2017 में, पीएम मोदी, 36 वर्षों में फिलीपींस का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने। 2024 में ब्रुनेई की उनकी ऐतिहासिक यात्रा किसी भारतीय पीएम की देश की पहली यात्रा थी, जो भारत की बढ़ती कूटनीतिक पहुंच का प्रतीक बनी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने म्यांमार, मलेशिया, थाईलैंड, लाओस और वियतनाम की यात्राएं भी कीं, जिससे क्षेत्र में भारत के रणनीतिक और आर्थिक एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सका। पीएम मोदी ने 2018 में आसियान-भारत वार्ता साझेदारी के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में सभी आसियान नेताओं को आमंत्रित किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एक्सप्लेनर्स (Explainer News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार author

पिछले 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए खोजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक अपनी समझ विकसित की है। जिसमें कई सीनियर सं...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited