कौन होते हैं पोप, कैसे होता चुनाव; क्या है काले धुएं और सफेद धुएं का कनेक्शन? 10 प्वाइंट में जानिए
कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धार्मिक नेता पोप का चुनाव कैसे होता है, कौन पोप का चुनाव करता है, पोप के चुनाव में कौन वोट करता है, पोप का चुनाव कौन लड़ सकता है, पोप फ्रांसिस का उत्तराधिकारी कौन होगा? इन सभी सवालों के जवाब आप यहां पढ़ सकते हैं।

कैसे होता है पोप का चुनाव
पोप फ्रांसिस का निधन हो गया। जिसके बाद दुनिया भर में नए पोप के चुनाव पर बात होने लगी है। अब सवाल ये है कि पोप (Pope) आखिर होते हैं, ईसाई धर्म में आखिर क्यों इनका इतना महत्व है, पूरी वेटिकन सिटी आखिर क्यों पोप के अंडर होती है, पूरी दुनिया के कैथोलिक ईसाई जिनको फॉलो करते हैं, उनका चुनाव किस तरीके से होता, क्यों पोप का पद इतना महत्वपूर्ण है? इन सारे सवालों के जवाब हम यहां देने की कोशिश करेंगे। सबसे पहले ये जानते हैं कि पोप होते कौन हैं?
ये भी पढ़ें- यूक्रेन पर अमेरिका के U-टर्न से सूखा यूरोप का गला, ट्रंप के रुख से डरे यूरोप के देश
1. कौन होते हैं पोप (Who is the Pope)
पोप (Pope) कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धार्मिक नेता होते हैं। वे रोम के बिशप होते हैं और पूरे कैथोलिक समुदाय के आधिकारिक धार्मिक नेता के रूप में कार्य करते हैं। उनका मुख्यालय वेटिकन शहर (Rome, Italy) में स्थित है। पोप का कार्य सिर्फ धार्मिक मामलों तक सीमित नहीं होता, बल्कि वे चर्च के सिद्धांतों की व्याख्या करते हैं, धर्मशास्त्र से संबंधित निर्णय लेते हैं, और वैश्विक स्तर पर कैथोलिक समुदाय की देखरेख करते हैं। वे अपने धार्मिक आदेशों और निर्देशों के माध्यम से दुनिया भर में कैथोलिकों के जीवन को प्रभावित करते हैं।
2. वर्तमान पोप कौन हैं (Who is the current pope)
वर्तमान पोप फ्रांसिस (Pope Francis) थे। उनका असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो है। वे 13 मार्च 2013 को पोप के रूप में चुने गए थे और वे लैटिन अमेरिका से आने वाले पहले पोप हैं। वे अर्जेंटीना के रहने वाले हैं और उनका जन्म 17 दिसंबर 1936 को हुआ था।
3. पोप फ्रांसिस को हुआ क्या था (Pope Francis is suffering from which disease)
पोप फ्रांसिस को श्वसन तंत्र में जटिल संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो दोनों फेफड़ों में निमोनिया में बदल गया। उनकी किडनी भी फेल हो गई थी। पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी 2025 को पोलीक्लिनिको एगोस्टिनो जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फ्रांसिस को फेफड़ों की पुरानी बीमारी है और सर्दियों में उन्हें ब्रोंकाइटिस होने का खतरा रहता है। पोप फ्रांसिस डबल निमोनिया से पीड़ित थे, जो एक गंभीर संक्रमण है, जो दोनों फेफड़ों में सूजन और घाव पैदा कर सकता है, तथा सांस लेना अधिक कठिन बना देता है।
4. पोप फ्रांसिस के बाद कौन होगा उनका उत्तराधिकारी (Who will be Pope Francis successor)
पोप फ्रांसिस का उत्तराधिकारी कौन होगा, यह भविष्यवाणी करना मुश्किल है। पोप फ्रांसिस ने कभी अपने उत्तराधिकारी को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है। पोप का उत्तराधिकारी वही कार्डिनल होगा, जिसे अगले पोप के रूप में चुना जाएगा। जब कोई पोप पद छोड़ता है या निधन होता है, तो उनके उत्तराधिकारी का चुनाव कॉलेज ऑफ कार्डिनल्स करता है। यह एक समूह होता है जिसमें दुनिया भर के वरिष्ठ कार्डिनल्स शामिल होते हैं। चुने गए पोप का चयन उनके अनुभव, चर्च के लिए दृष्टिकोण, और कई अन्य कारकों पर निर्भर करेगा, लेकिन इस समय किसी विशिष्ट व्यक्ति का नाम नहीं लिया जा सकता।
5. पोप का चुनाव कैसे होता है (How Is a new Pope chosen)
पोप का चुनाव एक विशेष प्रक्रिया के तहत होता है, जिसे कॉन्क्लेव कहा जाता है। जब पोप की मृत्यु हो जाती है या वह पद से त्यागपत्र दे देते हैं, तो नया पोप चुनने के लिए कंकेव का आयोजन किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान कॉलेज ऑफ कार्डिनल्स के सदस्य एक गुप्त मतदान के द्वारा नए पोप का चयन करते हैं।
6. पोप के चुनाव में कौन करते हैं वोट (Who votes in the election of the Pope)
जब पुराने पोप का निधन हो जाता है या वे त्यागपत्र देते हैं, तो कार्डिनल्स को वेटिकन में बुलाया जाता है। कॉन्क्लेव का आयोजन वेटिकन शहर के सिस्टिन चैपल में होता है। केवल उन कार्डिनल्स को मतदान करने का अधिकार होता है, जो 80 वर्ष से कम उम्र के होते हैं।
7. पोप के चुनाव में कैसे होता है मतदान (Pope Election process)
कॉन्क्लेव में सभी कार्डिनल्स के पास गुप्त मतदान का अधिकार होता है। हर कार्डिनल को एक कागज पर नाम लिखने के लिए कहा जाता है। वे उस कार्डिनल का नाम लिखते हैं, जिसे वे पोप के रूप में चुनना चाहते हैं। यदि किसी कार्डिनल को दो-तिहाई वोट मिलते हैं, तो उसे नए पोप के रूप में चुना जाता है।
8. पोप के चुनाव में काले धुएं का महत्व (Black smoke in Pope election)
पोप के चुनाव में काले धुएं और सफेद धुएं का बड़ा महत्व होता है, जो यह बताता है कि पोप का चुनाव हुआ है या नहीं। यह प्रक्रिया कॉन्क्लेव के दौरान होती है। धुएं का रंग निर्णय को सार्वजनिक रूप से सूचित करता है। जब कॉन्क्लेव में कार्डिनल्स कोई निर्णय नहीं कर पाते और पोप का चुनाव नहीं होता, तो धुएं का रंग काला होता है। काले धुएं का मतलब है कि वोटिंग के बाद कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ है, यानी नया पोप नहीं चुना गया। यह तब होता है जब किसी कार्डिनल को दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलता।
9. पोप के चुनाव में सफेद धुएं का महत्व (White smoke in Pope election)
जब पोप का चुनाव हो जाता है और किसी कार्डिनल को दो-तिहाई वोट मिल जाते हैं, तो धुएं का रंग सफेद होता है। सफेद धुआं यह संकेत देता है कि नया पोप चुन लिया गया है और अब वह सार्वजनिक रूप से घोषित किया जाएगा। सफेद धुएं के साथ, वेटिकन के बाहर उपस्थित लोग यह जान जाते हैं कि अब नया पोप चुन लिया गया है। यह धुआं सिस्टिन चैपल की चिमनी से निकलता है>
10. चुनाव में जीत के बाद नए पोप क्या करते हैं (What does a new Pope do after he is elected)
जब नया पोप चुना जाता है, तो उसका नाम घोषित किया जाता है। इसके बाद, नए पोप सार्वजनिक रूप से सिस्टिन चैपल के बालकनी से दुनिया को अपना पहला संदेश देते हैं। एक बार पोप के चुनाव के बाद, नए पोप अपनी जिम्मेदारी संभालते हैं और चर्च के मामलों में अपने दृष्टिकोण के अनुसार निर्णय लेने शुरू करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एक्सप्लेनर्स (Explainer News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पिछले 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए खोजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक अपनी समझ विकसित की है। जिसमें कई सीनियर सं...और देखें

Operation Sindoor: नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच चीन, विश्वसनीय बनने की चाह में ड्रैगन

PAK की झूठ की इबारतों को तोड़ता S-400, PM मोदी के आदमपुर एयरबेस दौरे की इनसाइड स्टोरी; जानें दुश्मन को कैसे किया बेनकाब?

कौन है हाफिज अब्दुल रऊफ? पाक आतंकियों के जनाजे में आया था नजर, सामने आई पूरी कुंडली

आतंकवाद से लड़ाई पर PM मोदी ने खींच दी है 'नई लकीर', 'नई नीति' का उद्घोष करती हैं प्रधानमंत्री की ये 3 बातें

IMF के पैसों पर चल रहे पाकिस्तान के पास जेट, ड्रोन और बमों का जखीरा कैसे, कंगाल देश कहां से जुटाता है इतने हथियार?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited