आलू 50 हजार रुपए किलो, आम 2 लाख 70 हजार रुपए किलो, चौंक गए न आप, जानिए कहां बिक रहा है इतना महंगा

World most expensive potato and mango : दुनिया के सबसे महंगे आलू और काम की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे। यही नहीं विश्वास नहीं करेंगे। पर यह सच है। 1 किलो आलू 50 हजार रुपए में बिक रहा है। जबकि आम आम 2 लाख 70 हजार रुपये किलो बिक रहा है।

World most expensive potato and mango : न्यूज की पाठशाला में अब दुनिया के सबसे महंगे आलू का चैप्टर, जिसमें आज हम बताने जा रहे हैं कि 1 किलो आलू 50 हजार रुपए में कहां बिक रहा है? इसके अलावा करीब 3 लाख रुपए किलो का आम कैसा होता है! और ऐसे महंगे आइटम भी दिखाऊंगा जिन्हें देखकर सब सस्ता लगने लगता है! पाठशाला में अब उस आलू का चैप्टर, जिसकी कीमत सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। ऐसा आलू जिसके एक किलो की कीमत में चार लोगों के परिवार का पूरे साल का राशन आ जाएगा। इस आलू के बारे में सुनकर आज आपके मन में आलू की इज्जत बहुत बढ़ जाएगी।

आलू को राजा जैसा सम्मान

भारत में आलू को सब्जियों का राजा माना जाता है लेकिन आजकल भारत में इस 'राजा' की कीमत 10 रुपये किलो चल रही है। अब बताइये जिस आलू को राजा जैसा सम्मान दे रखा हो। वो क्या 10 रुपये किलो हो सकता है, अरे भाई उसकी कीमत तो और ज्यादा होनी चाहिए। इसलिए आज मैं जिस आलू की बात कर रहा हूं। उसे वास्तव में 'राजाजी' कहना चाहिए क्योंकि उसकी कीमत 100-200-500 या 1000 रुपये किलो नहीं बल्कि पूरे 50000 हज़ार रुपये किलो है, सही सुना आपने 50 हज़ार रुपये किलो...आप में से बहुत से लोगों को भरोसा नहीं हो रहा होगा कि दुनिया में ऐसा भी आलू है जो 50 हज़ार रुपये किलो बिक रहा है भाई, और लोग भी बड़े शौक से इसे खरीदते हैं और इसकी सब्जी बनाकर बड़े स्वाद के साथ खाते हैं।

यह आलू दिखने में द्भुत नहीं है

अच्छा दिखने में ये कोई बहुत अद्भुत नहीं है, इस पर कोई ताज नहीं लगा हैं, ये कोई बहुत बड़े या अलग साइज का भी नहीं है। ये बिल्कुल 10 रुपये किलो वाले सामान्य आलू की तरह ही दिखता है लेकिन बॉस इसका स्वाद नॉर्मल आलू के स्वाद से बहुत अलग है, इसमें तीन अलग-अलग तरह का स्वाद आता हैं, उसके बारे में बताऊंगा लेकिन उससे पहले इसका नाम बताता देता हूं।

दुनिया का सबसे महंगा आलू

  • ले बोनोटे (Le Bonnotte) ये फ्रेंच नाम है
  • पैदावार होती है- फ्रांस में
  • कीमत है- 50,000 रुपये किलो
  • भारत में आलू की कीमत- 10 रुपये किलो
  • यानी 50000 रुपये में- भारत का 5000 किलो आलू

इसलिए खास है ये आलू, नाम है ले बोनोटे

सबसे खास बात ये है कि ये आलू पूरे फ्रांस में नहीं होता है, इसके लिए विशेष जमीन, मौसम और वातावरण की जरुरत होती है, ये सारी चीजें फ्रांस के एक आइलैंड के थोड़ी सी जमीन के टुकड़े पर मिलती हैं इसलिए इस आलू कीमत बहुत ज्यादा है। ये पूरे साल पकाया और खाया जाता है। यहां आलू का भाव जैसे ही 20 रुपये किलो से ऊपर जाता है, तो लोगों को आलू बहुत महंगा लगने लगता है। लेकिन अगर कहा जाए कि दुनिया में आलू की एक किस्म ऐसी भी है, जिसकी कीमत 10, 20, 100, 200 रुपये प्रति किलोग्राम नहीं, बल्कि हजारों में है, तो लेकिन ये सच है, दुनिया में आलू की एक ऐसी वैरायटी है, जिसके एक किलो की कीमत लगभग 50 हजार रुपए है। आपको आलू की इस वैरायटी का नाम बताता हूं। ले बोनोटे,आलू की इस किस्म का उत्पादन दुनिया में सिर्फ फ्रांस में होता है।

इतना महंगा क्यों है ये आलू

अब बताते हैं कि आखिर ये आलू इतना महंगा क्यों है। इसके पीछे कहानी बहुत दिलचस्प है, साल 1920 में फ्रांस के एक किसान ने आलू की 'ले बोनोटे' नाम की इस किस्म को खोजा। और दिलचस्प बात ये है कि इसका उत्पादन सिर्फ फ्रांस के एक खास आइलैंड पर होता है। आपको नक्शे की मदद से इस आइलैंड के बारे में बताते हैं।
  • फ्रांस के इस आईलैंड का नाम है -आई डे नॉवमोतिये (Ile de Noirmoutier)
  • ये island लगभग 25 किलोमीटर लंबा है और इसकी चौड़ाई करीब 500 मीटर है।
  • लेकिन इस island में भी समंदर से सटे महज 50 वर्ग मीटर के दायरे में ही ले बोनोटे आलू की पैदावार होती है।
इस आइलैंड पर समंदर से आने वाली नमकीन हवा, यहां की ख़ास रेतीली मिट्टी और समुद्री शैवाल की खाद को इस आलू की खेती के लिए जरूरी माना जाता है। इसके अलावा इस आलू को पकाने के लिए जिस तरह के मौसम की जरूरत होती है वो यहां मिलता है, ये सारी चीजें बहुत रेयर हैं जो सिर्फ इसी आइलैंड पर पाई जाती हैं इसलिए इस आलू की कीमत 50 हजार रुपये किलो हैं इसके अलावा सालभर में इसका उत्पादन सिर्फ 100 टन ही होता है। जो सिर्फ 10 दिन के अंदर ही बिक जाता है, इस हिसाब से 10 दिन में कितने का बिजनेस हो गया वो भी समझिये।
  • पैदावार- 100 टन यानी 1 लाख किलो
  • रेट- 50000 रुपये किलो
  • कुल कमाई- 500 करोड़
हमारे यहां तो सालभर का स्टॉक करने के लिए आलू को कोल्डस्टोर में रखा जाता है, इस कीमती आलू का सिंपल डिमांड और सप्लाई वाला फॉर्मूला है, इसे खरीदने वाले लाखों लोग हैं लेकिन प्रोडक्शन बहुत कम है ये भी इसकी कीमत को बढ़ाता है।

ये दुनिया का सबसे महंगा आलू है, इसीलिए इसकी खेती में भी कई तरह की सावधानियां रखनी जरूरी होती हैं।

  • इस आलू की बुवाई फरवरी में होती है और मई आते-आते इसे खेत से निकाल लिया जाता है। यानी ले बोनेटे आलू 90 दिन में तैयार हो जाता है।
  • इसका छिलका काफी नाजुक होता है, इसीलिए एक-एक आलू को हाथ से निकाला जाता है।
  • इसीलिए सिर्फ 50 वर्ग मीटर में उगाए जाने वाले आलू को निकालने के लिए एक हफ्ते का समय लगता है।
  • इस काम में कम से कम 2500 लोग लगते हैं।

ऐसा होता है इस आलू का टेस्ट

इसके टेस्ट के बारे में बता दूं कि इसमें तीन तरह का स्वाद आता है, पहली बार में खट्टा फिर अखरोट की तरह हल्का मीठा और बाद में नमकीन, जबकि नॉर्मलआलू का स्वाद आप सब जानते ही हैं।

अब फलों के राजा आम की बात

सब्जियों के राजा के बाद, अब बात फलों के राजा आम की। जिसके रेट सुनकर आप हैरान रह जाएंगे, इसे खरीदने के लिए लोन लेना पड़ सकता है जिसकी किश्तें आपको कई सालों तक चुकानी पड़ेगी। भारत मे आम की लगभग 1000 हज़ार तरह की वैरायटी मिलती है लेकिन ज्यादातर लोगों ने 10-12 तरह की वैराइटी से ज्यादा आम नहीं खाए होगे, जैसे
  • सफेदा
  • दशहरी
  • लंगड़ा
  • चौसा
  • मालदा
  • केसर
  • और अल्फांसो
ये आम बाजार में 50 से 500 रुपये किलो तक मिल जाते हैं।

दुनिया का सबसे महंगा आम 2 लाख 70 हजार रुपये किलो

लेकिन मैं जिस आम की बात कर रहा हूं वो बहुत खास है और दुनिया का सबसे महंगा आम है क्योंकि इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये किलो है, इतने में तो भाई 50 ग्राम सोना आ जाएगा, जिसकी हर महीने कीमत बढ़ती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिसने लिए सोने से ज्यादा बड़ी चीज है- स्वाद। ये आम भी अजूबा है। कलर इसका बैंगनी हैं। बैंगनी रंग के इस आम को दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। इसका नाम है 'मियाज़ाकी' (Miyazaki) ये जापान में पैदा होता है और ये एक दुर्लभ किस्म का आम है जिसे उगाने की शुरुआत 80 के दशक में दक्षिणी जापान प्रांत में हुई थी। कुछ लोग सोच रहे होंगे कि 1 किलो आम तो कभी नहीं खरीदकर खा पायेंगे लेकिन अगर एक आम खाना होतो उसकी कीमत कितनी होगी, उसका हिसाब भी समझा देता हूं।
  • एक किलो आम - 2 लाख 70 हजार
  • एक आम का वजन- लगभग 350 ग्राम
  • एक किलो में - 3 आम
  • एक आम की कीमत- 90 हजार रुपये
अब बताइये क्या आप 90 हजार रुपये में एक आम खाएंगे, अच्छा निराश मत होइये क्योंकि इस आम की खेती अब भारत में शुरू हो गई है जैसे -जैसे उत्पादन बढ़ेगा वैसे ही ये रेट कुछ कम हो जायेगी लेकिन इसमें कम से कम 5-6 साल लग जाएंगे शायद इसलिए कहते हैं 'सब्र का फल' मीठा होता है। सबसे महंगे उस आम के बारे में बताऊंगा, जिसे एक किलो खरीदने में बड़े-बड़े अमीरों के पसीने छूट जाएंगे। इस आम को खरीदना 'आम' लोगों के बस की बात नहीं है। क्योंकि अगर कोई आपसे एक किलो आम के 2 लाख 70 हजार रुपये मांगे, तो आप क्या कहेंगे? जाहिर है, आप कहेंगे कि आम है या सोना? 2 लाख 70 हजार रुपये मांगे, तो आप क्या कहेंगे? जाहिर है, आप कहेंगे कि आम है या सोना?
भारत मे इस सबसे महंगे आम की खेती मध्य प्रदेश के जबलपुर में होने लगी है। 2020 में एक किसान ने जापान से 'मियाज़ाकी' आम के कुछ पौधे मंगवाए। आज की तारीख में उनके बगीचे में मियाजाकी आम के 50 से ज्यादा पेड़ हो चुके हैं। लेकिन ये भारत है बॉस, यहां दुनिया के सबसे महंगे आम के चोरी होने का भी डर रहता है। आज की तारीख में ये किसी खजाने से कम नहीं है।
मान लीजिए अगर एक पेड़ पर कम से कम 50 किलो आम है
  • कुल पेड़ - 50
  • कुल आम- 2500 किलो
  • रेट- 2.7 लाख
  • कुल कीमत- 67 करोड़ 50 लाख
ये तो कम से कम रेट लगाई है इसीलिए आम के बगीचे की सुरक्षा के लिए कई गार्ड्स और 9 कुत्ते भी तैनात किए गए हैं।

दुनिया का सबसे महंगे आम मियाजाकी की खासियत

अब बताते हैं वो कौन सी खासियत मियाजाकी आम को दुनिया का सबसे महंगा आम बनाती हैं। दावा है कि ये आम कैंसर के खतरे को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा घट जाता है। ये भी दावा है कि मियाजाकी आम इंसुलिन लेवल को मैनेज करता है, इंसुलिन शरीर में शुगर के स्तर को संतुलित रखने का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।

दुनिया के सबसे महंगे सैंडविच

अब बात दुनिया के सबसे महंगे सैंडविच की। क्या आपने कभी ऐसे सैंडविच के बार में सुना है, जिसकी कीमत साढ़े 17 हजार रुपए हो? सुनने में ये अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू में Quintessential (क्विन्टिसेन्शल) ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच को एड किया है। इस सैंडविच को तैयार करने में Gold Flakes यानी सोने का बारीक पाउड़र का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे अपने यहां सलाद या रायते में मसाला डालते हैं वैसे ही ये गोल्ड का मसाला डालते हैं। नॉर्मल सैंडविच जहां कुछ मिनटों में तैयार हो जाता है। तो वहीं इस सैंडविच को बनाने में 8 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। इसीलिए इस सैंडविच का ऑर्डर 48 घंटे पहले देना पड़ता है। इस सैंडविच का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। बताइये अमेरिका में गोल्ड वाला सैंडविच बन गया तो दुनिया में इतना हल्ला हो गया और हमारे यहां इतने सालों से गोल्ड की वर्क लगी मिठाई बन रही है किसी ने शोर नहीं मचाया, ये 2018 की तस्वीर है जब 24 कैरेट सोने की वर्क लगी मिठाई की कीमत 9 हज़ार रुपये किलो थी अब ये रेट थोड़ी बढ़ गई होगी।
महंगी चीजों की बात हो रही है और दुबई का नाम ना आये ऐसा कैसे हो सकता है, दुबई में शौकीन लोगों की कमी नहीं है।वहां दुनिया की सबसे महंगी इमारतें, हवाईजहाज....कार..जूलरी बहुत नॉर्मल बात है लेकिन अब वहां दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट भी आ गई है, इसकी कीमत करीब 123 करोड़ रुपये है, दुबई के बिजनेसमैन ने एक नीलामी के दौरान इस नंबर प्लेट को 55 लाख दिरहम में खरीदा है जिसकी कीमत रुपये में 123 करोड़ रुपये है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एक्सप्लेनर्स (explainer News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited