Health Bulletin: ओडिशा में लू से 99 लोगों की मौत, देश में 56% बीमारियों की वजह खराब डाइट, जल्द शुरू होगा कैंसर की पहली वैक्सीन का ट्रायल

Health News Today in Hindi: इस हेल्थ बुलेटिन में हम आपको सेहत से जुड़ी तमाम ताजा खबरें एक ही जगह पर देंगे। सेहतमंद रहने और जरूरी एहतियात बरतने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या कुछ घट रहा है, इसको लेकर जागरूक होना बहुत आवश्यक है। इस हेल्थ बुलेटिन में जानें आज के स्वास्थ्य समाचार।

Health News Today

Health News Today

Health News Today in Hindi: जब आप स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों से परिचित रहते हैं, तो इससे आपको भविष्य में स्वस्थ रहने के लिए बेहतर योजाना तैयार करने में मदद मिल सकती है। हरेक व्यक्ति के लिए दैनिक स्वास्थ्य समाचार की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। देश-दुनिया में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ नया हो रहा है, सरकार की तरफ से क्या-क्या जरूरी कार्य किए जा रहे हैं, इन सभी चीजों की जानकारी आपको जरूरत पड़ने पर बहुत काम आ सकती है। लेकिन अक्सर लोग हेल्थ से जुड़ी खबरों से इसलिए अनजान रहते हैं, क्योंकि उन्हें सभी खबरें एक ही जगह नहीं मिल पाती हैं। वह अलग-अलग स्रोतों से समाचार सुनते, देखते व पढ़ते हैं। इसकी वजह से काफी-कुछ ऐसा होता है जो उनसे छूट जाता है। ऐसे में हमने आप तक स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें पहुंचाने के लिए यह हेल्थ बुलेटिन शुरू किया है। यहां जानें आज की ताजा खबरें..

ओडिशा में हीट स्ट्रोक से 72 घंटे में 99 लोगों की मौत

जहां एक और देश के विभिन्न राज्यों में मौसम में परिवर्तन और गर्मी से राहत की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर ओडिशा में गर्मी ने कोहराम मचाया हुआ है। यहां भीषण गर्मी और लू की वजह से लोग जान गंवा रहे हैं। आपको बता दें कि बीते 72 घंटों में यहां 99 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें 20 मामलों की पुष्टि खुल कलेक्टर कर चुके हैं। ओडिशा में फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं आ रहे हैं। यहां गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है।

भारत में 56% बीमारियों का कारण खराब डाइट

देश में बढ़ती बीमारियों के कारण को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) से बढ़ा खुलासा किया है। ICMR ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि बीमारियों की प्रमुख वजह लोगों की अस्वस्थ डाइट है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 56.4% बीमारियां अनहेल्दी खानपान की वजह से ही हैं। डाइट में पोषण की कमी, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन, तला-भुना भोजन, मीठे ड्रिंक्स आदि को शरीर में कई गंभीर बीमारियों के विकास के साथ जोड़ा गया है।

नए ब्लड टेस्ट पता चल सकती है फिर से ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना

एक नए अध्ययन से पता चला है कि एक खास ब्लड टेस्ट की मदद से कई साल पहले यह अनुमान लग सकता है कि भविष्य में स्तर कैंसर वापस आ सकता है। यह "अल्ट्रा सेंसिटिव" टेस्ट ट्यूमर के पूरी तरह दोबारा फैलने से पहले उनके डीएनए के निशान पकड़ सकता है। शोधकर्ताओं ने इस टेस्ट को भविष्यवाणी के मामले में 100% सटीक पाया है। इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर रिसर्च, लंदन के शोधकर्ताओं की एक टीम ने यह ब्लड टेस्ट का स्तन कैंसर वाले 78 रोगियों पर किया। अध्ययन के निष्कर्ष चौंकाने वाले हैं, जिसमें बताया गया है कि यह भविष्य में कैंसर के दोबारा विकास के जोखिम की भविष्यवाणी कई साल पहले से करने में मदद कर कर सकता है।

एंटीबॉडी यूनिवर्सल वैक्सीन विकसित करने में मदद करेगा नया इन्फ्लूएंजा बी

इन्फ्लूएंजा बी एक घातक बीमारी है जो बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी को प्रभावित करती है। यह उन लोगों को जल्दी चपेट में लेती है, जिनकी शरीर की इम्यूनिटी कमजोर है। लेकिन अब अमेरिकी वैज्ञानिकों इन्फ्लूएंजा बी से लड़ने के लिए ह्यूमन मोनोक्लोनल एंटीबॉडी को अलग कर लिया है। इन एंटीबॉडी की मदद से इन्फ्लूएंजा बी के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीन और अन्य टूल के विकास में मदद मिल सकती है। शोधकर्ताओं का कहना कि अगर इस एंटीबॉडी को इंजेक्शन या नाक के जरिए दिए जानवरों को दिया जाता है, तो इससे इन्फ्लूएंजा बी संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

जल्द शुरू होगा कैंसर की पहली कैंसर वैक्सीन का ट्रायल

कैंसर की रोकथाम के लिए अब जल्द कैंसर वैक्सीन के ट्रायल शुरू होने वाले हैं। दुनिया की पहली कैंसर वैक्सीन का ट्रायल इंग्लैंड के नेशनल हेल्थ सर्विस में किया जाएगा। यहां हजारों की संख्या में लोगों को ये वैक्सीन दी जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो वैक्सीन की खुराक 30 से अधिक अस्पतालों में दी जाएगी। इसके बाद अन्य देशों में भी कैंसर वैक्सीन के ट्रायल किया जा सकता है। अगर कैंसर वैक्सीन के ट्रायल सफल रहते हैं, तो इससे कैंसर के मरीजों को नया जीवन मिलने की उम्मीद है।

मक्खन और कुकिंग ऑयल को लेकर ICMR ने बताया खतरनाक

ब्रेड, मक्खन और कुकिंग ऑयल को लेकर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने चेतावनी दी है। ICMR ने अपनी नई गाइडलाइन्स में इनके अधिक सेवन से सेहत के लिए बहुत खतरनाक बताया है। इन सभी फूड्स को अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स की कैटेगरी में शामिल किया गया है। इन चीजों का अधिक सेवन करने से शरीर में कई गंभीर बीमारियां बन सकती है। यह शरीर के अधिक वजन, डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोग आदि के खतरे को बढ़ाने में योगदान देते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | हेल्थ (health News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Vineet author

मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़ा हूं। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला हूं। हेल्थ और फिटनेस जुड़े विषयों में मेरी खास दिलचस्पी है।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited