Health Bulletin: ओडिशा में लू से 99 लोगों की मौत, देश में 56% बीमारियों की वजह खराब डाइट, जल्द शुरू होगा कैंसर की पहली वैक्सीन का ट्रायल

Health News Today in Hindi: इस हेल्थ बुलेटिन में हम आपको सेहत से जुड़ी तमाम ताजा खबरें एक ही जगह पर देंगे। सेहतमंद रहने और जरूरी एहतियात बरतने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या कुछ घट रहा है, इसको लेकर जागरूक होना बहुत आवश्यक है। इस हेल्थ बुलेटिन में जानें आज के स्वास्थ्य समाचार।

Health News Today

Health News Today in Hindi: जब आप स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों से परिचित रहते हैं, तो इससे आपको भविष्य में स्वस्थ रहने के लिए बेहतर योजाना तैयार करने में मदद मिल सकती है। हरेक व्यक्ति के लिए दैनिक स्वास्थ्य समाचार की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। देश-दुनिया में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ नया हो रहा है, सरकार की तरफ से क्या-क्या जरूरी कार्य किए जा रहे हैं, इन सभी चीजों की जानकारी आपको जरूरत पड़ने पर बहुत काम आ सकती है। लेकिन अक्सर लोग हेल्थ से जुड़ी खबरों से इसलिए अनजान रहते हैं, क्योंकि उन्हें सभी खबरें एक ही जगह नहीं मिल पाती हैं। वह अलग-अलग स्रोतों से समाचार सुनते, देखते व पढ़ते हैं। इसकी वजह से काफी-कुछ ऐसा होता है जो उनसे छूट जाता है। ऐसे में हमने आप तक स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें पहुंचाने के लिए यह हेल्थ बुलेटिन शुरू किया है। यहां जानें आज की ताजा खबरें..

ओडिशा में हीट स्ट्रोक से 72 घंटे में 99 लोगों की मौत

जहां एक और देश के विभिन्न राज्यों में मौसम में परिवर्तन और गर्मी से राहत की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर ओडिशा में गर्मी ने कोहराम मचाया हुआ है। यहां भीषण गर्मी और लू की वजह से लोग जान गंवा रहे हैं। आपको बता दें कि बीते 72 घंटों में यहां 99 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें 20 मामलों की पुष्टि खुल कलेक्टर कर चुके हैं। ओडिशा में फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं आ रहे हैं। यहां गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है।

भारत में 56% बीमारियों का कारण खराब डाइट

देश में बढ़ती बीमारियों के कारण को लेकर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) से बढ़ा खुलासा किया है। ICMR ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि बीमारियों की प्रमुख वजह लोगों की अस्वस्थ डाइट है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 56.4% बीमारियां अनहेल्दी खानपान की वजह से ही हैं। डाइट में पोषण की कमी, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन, तला-भुना भोजन, मीठे ड्रिंक्स आदि को शरीर में कई गंभीर बीमारियों के विकास के साथ जोड़ा गया है।
End Of Feed